scorecardresearch
 

VIDEO: '10X10 फीट का कमरा, 30 बैगों में भरा नोट...', महिला भिखारी के घर में मिला 30 लाख कैश

कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी.

Advertisement
X
घर में बहन के साथ रह रही थीं हूर उन्निसा. (Photo: Screengrabs)
घर में बहन के साथ रह रही थीं हूर उन्निसा. (Photo: Screengrabs)

कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि महिला की पहचान हूर उन्निसा के तौर पर हुई है और बताया जा रहा है कि वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी.

हूर उन्निसा गुथालू इलाके में अपनी बहन की मौत के बाद अकेली रह रही थीं. दोनों बहनें अविवाहित थीं. उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के चलते रविवार को हूर उन्निसा की मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब उनके घर की तलाशी ली तो वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. बताया जा रहा है कि घर में नकदी से भरे 30 से अधिक बैग मिले.

30 बैगों में भरकर रखा गया था कैश
स्थानीय समुदाय के नेताओं के शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन बैगों में 30 लाख रुपये से ज्यादा रकम हो सकती है. रविवार को करीब 8 से 9 लाख रुपये की गिनती की गई, जबकि लगभग 20 बैगों में रखी नकदी की गिनती अभी बाकी है. घर से बरामद नकदी को फिलहाल गुथालू की मस्जिद को सौंप दिया गया है. मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दे दी है. उनका कहना है कि बाकी रकम की गिनती रिश्तेदारों की मौजूदगी में की जाएगी.

Advertisement

सबसे बड़ा सवाल यही है कि भीख मांगकर जिंदगी गुजारने वाली हूर उन्निसा के पास इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आई और उन्होंने इसे इतने वर्षों तक घर में क्यों संभालकर रखा था? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं. रिश्तेदारों के पहुंचने और पूरी नकदी की गिनती के बाद ही यह तय हो सकेगा कि रकम पर कानूनी तौर पर किसका अधिकार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement