महाराष्ट्र के नागपुर में गैस रिसाव के बाद हड़कंप मच गया है.. नागपुर के गोधनी इलाके में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक हुई है.. जिसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.