scorecardresearch
 

IPO Money Double Alert: दो दिन में पैसा डबल, आज बंद हो रहा ये धांसू IPO, GMP-105%

IPO Alert: टेंपसेंस इंस्ट्रूमेट्स आईपीओ (Tempsens Instruments IPO) सोमवार को बंद होने वाला है और सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन ये अपने निवेशकों का पैसा डबल करने का संकेत दे रहा है.

Advertisement
X
लिस्टिंग पर पैसा डबल करने के सिग्नल दे रहा ये आईपीओ. (Photo: Reuters)
लिस्टिंग पर पैसा डबल करने के सिग्नल दे रहा ये आईपीओ. (Photo: Reuters)

आईपीओ के जरिए कमाई करने का शानदार मौका मिल रहा है. मैनबोर्ड कैटेगरी का एक इश्यू सोमवार को बंद हो रहा है, जिसका ग्रे मार्केट प्रीमियन जोरदार फायदा कराने का सिग्नल दे रहा है और इसका GMP 105% प्रीमियम पर लिस्टिंग दिखा रहा है यानी पैसा डबल. हम बात कर रहे हैं, टेंपसेंस इंस्ट्रूमेट्स आईपीओ (Tempsens Instruments IPO) की, जिसमें बोली लगाने के लिए आखिरी मौका है. इसकी लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर होगी.

आज बोली का आखिरी मौका
Tempsens Instruments IPO आम निवेशकों के लिए बीते सप्ताह 20 अगस्त को ओपन हुआ था और शनिवार-रविवार के अवकाश के चलते आज 24 अगस्त को ये बंद होगा. इस आईपीओ का साइज  650 करोड़ रुपये है, इसके तहत कंपनी 95 करोड़ रुपये के फ्रेश स्टॉक बिक्री के लिए पेश कर रही है, जबकि 555 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए पेश किए जा रहे हैं. 

पैसा हो सकता है डबल! 
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन ही निवेशकों का पैसा डबल (Money Double) करने का संकेत दे रहा है. दरअसल, ग्रे-मार्केट में ये खबर लिखे जाने तक 106% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. यानी ये अपने अपर प्राइस बैंड 300 रुपये की तुलना में 318 रुपये बढ़त दर्शा रहा है. अगर इस प्रीमियम पर शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग होती है, तो फिर कंपनी का शेयर 618 रुपये पर डेब्यू कर सकता है. 

Advertisement

कमाई का कैलकुलेशन देखें, तो कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 50 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और Upper Price Band के हिसाब से इतने शेयरों के लिए निवेशक को सीधे 15000 रुपये का निवेश करना होगा. अब फिलहाल दिखाई दे रहे ग्रे-मार्केट प्रीमियम पर मार्केट में इसके शेयर लिस्ट होते हैं, तो ये रकम 30,900 रुपये हो जाएगा, यानी झटके में एक लॉट पर 15,900 रुपये का फायदा हो जाएगा. 

दनादन सब्सक्राइब हो रहा IPO 
20 अगस्त को खुलने के बाद से आखिरी दिन खबर लिखे जाने तक ये आईपीओ ताबड़तोड़ सब्सक्राइब्ड किया जा रहा है और ये कुल मिलाकर 73 गुना भर चुका है.   रिटेल कैटेगरी की बात करें, तो इसे अब तक 43 गुना सब्सक्राइब्ड किया जा चुका है. 

बता दें कि टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना 1990 में हुई थी. यह थर्मल इंजीनियरिंग और विशेष केबल निर्माता कंपनी है. कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी और पोलैंड सहित दुनिया के 80 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात भी करती है.

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement