scorecardresearch
 

स्मार्ट वॉच और चश्मे के इस्तेमाल में बरतें सावधानी... संसद के मानसून सत्र से पहले सांसदों को सलाह

लोकसभा सचिवालय ने आगामी मानसून सत्र से पहले सांसदों को स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लासेज, पेन कैमरा और अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर कड़ी चेतावनी दी है.

Advertisement
X
लोकसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को इस विषय में बुलेटिन जारी किया गया है
लोकसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को इस विषय में बुलेटिन जारी किया गया है

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. सचिवालय ने सांसदों से अपील की है कि वे संसद परिसर में स्मार्ट वॉच, स्मार्ट चश्मे (स्मार्ट ग्लासेज), पेन कैमरा और इसी तरह के अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ऐसा इस्तेमाल न करें, जिससे सुरक्षा, गोपनीयता या संसदीय विशेषाधिकारों से समझौता हो.

लोकसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि देश में स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरा, स्मार्ट वॉच और अन्य उन्नत तकनीक वाले उपकरण अब बड़े पैमाने पर उपलब्ध हैं. इनमें से कुछ उपकरणों का इस्तेमाल इस तरह किया जा सकता है, जिससे संसद की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, सांसदों की निजता भंग हो सकती है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है.

इसी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि वे संसद भवन और पूरे संसद परिसर में ऐसे किसी भी उपकरण का उपयोग इस प्रकार न करें, जिससे किसी सदस्य की गोपनीयता, सुरक्षा या संसदीय विशेषाधिकार प्रभावित हों. गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. ऐसे में संसद की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने यह विशेष सलाह जारी की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement