scorecardresearch
 

करवा चौथ पर देशभर में दिखी आस्था और प्यार की झलक, कहीं सोलह श्रृंगार तो कहीं चांद का इंतजार

देशभर में करवा चौथ मनाया गया, लेकिन दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बादलों के कारण चांद देखने में परेशानी हुई. दिल्ली में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:17 बजे था, जबकि दूसरे शहरों में यह अलग रहा. IMD ने कई इलाकों में बारिश की चेतावनी और अलर्ट जारी किया था. प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर, हिना खान और प्रीति जिंटा जैसे सितारों ने भी त्योहार की झलक साझा की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ पर्व मनाया और विधवाओं और सिंगल मदर्स के अधिकार की बात कही.

Advertisement
X
करवा चौथ का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया (Photo: PTI)
करवा चौथ का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया (Photo: PTI)

देशभर में करवा चौथ मनाया गया, लेकिन दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बादलों ने चांद के दीदार में रुकावट डाल दी. दिल्ली में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:16 से 8:18 बजे के बीच था. उधर बॉलीवुड सितारों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी त्योहार मनाया.

IMD ने दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी थी, जबकि कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान था. हालांकि हर शहर में मौसम एक जैसा नहीं रहा और चांद दिखना स्थानीय हालात पर निर्भर रहा.

पंचांग के मुताबिक चंद्रोदय का अनुमानित समय शहर के हिसाब से अलग था. दिल्ली में रात 8:17 बजे, नोएडा और गाजियाबाद में 8:16, गुरुग्राम में 8:18, चंडीगढ़ में 8:12, लखनऊ में 8:06, कानपुर में 8:05 और पटना में 7:52 बजे. जयपुर में 8:28, भोपाल में 8:31 और मुंबई में रात 9:00 बजे. बादल, बारिश और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के कारण चांद दिखने में देरी हो सकती है, इसलिए चंद्रोदय का समय होते ही चांद हर जगह साफ दिखे, यह जरूरी नहीं.

Advertisement

बॉलीवुड में भी करवा चौथ की खूब चर्चा रही. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ त्योहार की झलक साझा की. उनके हाथ पर निक और मालती के नाम की मेहंदी भी दिखी. मुंबई में अनिल कपूर के घर सुनीता कपूर की मेजबानी में हुए आयोजन में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और अंशुला कपूर पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं. अंशुला ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया और पति रोहन के साथ शादी की यादों का वीडियो साझा किया. हिना खान ने मेहंदी की तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं. प्रीति जिंटा ने अमेरिका में चांद न दिखने की परेशानी सोशल मीडिया पर बताई.

रेखा गुप्ता ने सरकारी आवास पर महिलाओं के साथ पर्व मनाया और परिवारों की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि विधवाओं और सिंगल मदर्स को भी खुशी से त्योहार मनाने और आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है.

परंपरा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है. चांद न दिखे तो प्रतीकात्मक आकृति बनाकर पूजा करने और चंद्रदेव को याद करने का विकल्प बताया जाता है, पर फैसला पारिवारिक परंपरा या स्थानीय धार्मिक मार्गदर्शन के हिसाब से होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM Rekha Gupta Karva Chauth Celebration: नीली साड़ी पर लाल चुन्नी...CM रेखा गुप्ता ने खास अंदाज में मनाया करवा चौथ

CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से करवाचौथ का पर्व मनाया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है.

गुवाहाटी में चांद दिखा, महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत

असम के गुवाहाटी में चांद दिखने के बाद करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपना व्रत खोला.

शिमला में चांद दिखा, पति के साथ पूजा कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद दिखने के बाद करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पतियों के साथ पूजा की और व्रत खोला.

यह भी पढ़ें: Aamir Khan-Gauri Karwa Chauth: 61 के आमिर खान का तीसरी शादी के बाद पहला करवा चौथ, पत्नी गौरी का थामा हाथ, चप्पल-कुर्ते में छाया लुक

CM रेखा गुप्ता के आवास पर कपिल मिश्रा ने पत्नी के साथ खोला करवाचौथ का व्रत

Advertisement

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवाचौथ की पूजा की और व्रत खोला.

CM रेखा गुप्ता के आवास पर प्रवेश वर्मा नहीं, परवेश साहिब सिंह ने पत्नी के साथ खोला करवाचौथ का व्रत

दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने अपनी पत्नी स्वाति सिंह के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवाचौथ की पूजा की और व्रत खोला.

सीतापुर जेल में भी मना करवाचौथ, 27 महिला कैदियों ने रखा व्रत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया. जेल में 27 महिला कैदियों और 17 शादीशुदा जोड़ों ने त्योहार की रस्में निभाईं.

इस मौके पर जेल प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए थे.

शिमला के रिज मैदान पर करवाचौथ की रौनक, चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर करवाचौथ के मौके पर उत्सव का माहौल रहा. यहां शादीशुदा जोड़े चांद के दीदार करने और व्रत खोलने के लिए जुटे.

यह भी पढ़ें: पति शाहनवाज शेख के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी ने क्यों नहीं रखा करवा चौथ का व्रत? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Advertisement

चांद दिखने के बाद यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चांद दिखने के बाद अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवाचौथ की पूजा की. दोनों ने त्योहार की रस्में निभाईं.

भोपाल के करुणाधाम मंदिर में जोड़ों ने की करवाचौथ की पूजा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करुणाधाम मंदिर में करवाचौथ के मौके पर शादीशुदा जोड़ों ने पारंपरिक पूजा की रस्में निभाईं. इस दौरान मंदिर में त्योहार का माहौल देखने को मिला.

इंदौर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की. इस दौरान महिलाओं ने पूजा की थाली से जुड़ी रस्में निभाईं.

गुवाहाटी में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की करवाचौथ की पूजा

असम के गुवाहाटी में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की और त्योहार मनाया.

मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि के साथ मनाया करवाचौथ, पूजा के बाद खोला व्रत

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ घर पर करवाचौथ की पूजा की. पारंपरिक रस्में निभाने के बाद दोनों ने व्रत खोला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चांद के इंतजार में क्रिकेटर शिखर धवन की विदेशी पत्नी, शादी के बाद पहला करवा चौथ, दुल्हन की तरह सजीं

करवाचौथ पर शिवराज सिंह चौहान बोले, भारतीय नारी त्याग और तपस्या की मिसाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ की रस्में निभाईं. इस मौके पर उन्होंने भारतीय महिलाओं के त्याग और समर्पण की तारीफ की.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारतीय नारी वास्तव में त्याग और तपस्या की मिसाल है. वह अपने पति, बच्चों और परिवार के लिए जो त्याग करती है, उसकी कोई तुलना नहीं है. करवाचौथ का त्योहार इसी निस्वार्थ समर्पण का बड़ा प्रतीक है. इसमें पति और परिवार की भलाई के लिए सब कुछ समर्पित करने की भावना है."

लखनऊ में ब्रजेश पाठक के साथ करवाचौथ मनाने पहुंचे रवि किशन

बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ करवाचौथ के जश्न में शामिल हुए.

रायपुर में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की करवाचौथ की पूजा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ पारंपरिक पूजा की रस्में निभाईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Silver Crash: इधर करवाचौथ पर चांद निकला, उधर चांदी क्रैश... 4600 रुपये हुई सस्ती

गोरखपुर के जानकी मंदिर में महिलाओं ने की करवाचौथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पैडलेगंज गुरुद्वारा परिसर स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्योहार की रस्में निभाईं.

मनोरंजन जगत में भी दिखी चमक धमक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement