scorecardresearch
 

LIVE: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, 3 उम्मीदवार मैदान में, आज ही आएंगे नतीजे

झारखंड में राज्यसभा तो कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है. राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी के विधायक एकजुट होकर विधानसभा पहुंचे हैं.

Advertisement
X
झारखंड की दो राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी. (photo: ITG)
झारखंड की दो राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी. (photo: ITG)

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों और कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों पर मतदान जारी है. राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं तो विधान परिषद में सात सीटों पर आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी.

यहां देखें चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स...

-झारखंड राज्यसभा चुनाव में एक साथ मतदान करने पहुंचे BJP विधायक

-कर्नाटक MLC चुनाव: बीजेपी से निष्कासित विधायकों ने डाला वोट

-रांची में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस विधायकों ने एक साथ विधानसभा पहुंचे. इसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों ने सामूहिक रूप से मतदान करने का फैसला किया है. दूसरी ओर बीजेपी विधायक भी एक बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे. ये दोनों प्रमुख दलों द्वारा अपनी-अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास माना जा रहा है.

BJP के विधायकों ने एक साथ किया मतदान

बीजेपी विधायकों द्वारा राज्यसभा चुनाव में मतदान किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने बताया कि मतदान के लिए सभी 24 विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे थे और हमारे विधायकों ने बीजेपी के समर्थित उम्मीदवार को मतदान कर दिया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी पहले झारखंड में पहले भी दो बार सांसद रह चुके है और इसके लगातार ये इनका चौथा टर्म होगा. चाहे झारखंड में वो 2008 का समय हो, 2014 का समय हो हमेशा उन्होंने झारखंड में काम से अपनी पहचान बनाई. हर दल में उनको जानने वाले उनको मानने वाले हैं.

Advertisement

झारखंड का नंबरगेम

आपको बता दें कि झारखंड में कुल 81 सदस्यीय विधानसभा है, जिसमें सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायकों का भारी बहुमत है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपने 34 विधायकों के दम पर जीत के लिए जरूरी 28 मतों के आंकड़े से 6 मत अधिक होने के कारण अपनी एक सीट को लेकर पर पूरी तरह से आश्वस्त है.

वहीं, कांग्रेस के पास झारखंड में 16 विधायक हैं. कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए अतिरिक्त 12 मतों का जुगाड़ करना होगा, जिसके लिए उसे जेएमएम के बचे हुए अतिरिक्त वोटों और गठबंधन के अन्य विधायकों से पूरी उम्मीद हैं.

इसके अलावा, विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास कुल 24 विधायक मौजूद हैं, जिससे उसके उम्मीदवार को जीत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 4 और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement