scorecardresearch
 

Indian Railways: तिरुपति बालाजी के साथ कई मंदिरों के दर्शन का मौका, सिर्फ 828 रुपये की EMI पर करें बुकिंग

IRCTC ने गोरखपुर से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए 11 रात और 12 दिन का विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी.

Advertisement
X
Pilgrimage on EMI Visit Tirupati Balaji (Photo-tirumala.org)
Pilgrimage on EMI Visit Tirupati Balaji (Photo-tirumala.org)

अगर आप दक्षिण भारत के मशहूर धार्मिक स्थल घूमना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा का संचालन किया जा रहा है.

इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) का भ्रमण कराया जाएगा. 11 रात और 12 दिन का यह टूर 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा.

टूर पैकेज में मिलेंगी यह सुविधाएं

इस टूर पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है. इसके साथ ही ट्रेन में चढ़ने-उतरने की सुविधा गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशनो पर दी गई है.

जानिए कितना होगा किराया

इस यात्रा के लिए इकोनामी श्रेणी यानी स्लीपर क्लासं में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू. 23,560/- प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी यानी 3एसी क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू 39,100/- प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट श्रेणी यानी 2एसी क्लास में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-51,760/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही आसान EMI पर भी आप टिकट बुक कर सकते हैं.

Advertisement

चार ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर, EMI की भी सुविधा, जानिए खर्च

इस तरह करें बुकिंग

इस टूर पैकेज के संदर्भ में IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement