जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने पश्चिमी ओडिशा से पुरी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इससे श्रद्धालुओं को जगन्नाथ धाम पहुंचने में आसानी होगी.
रेलवे ने बताया कि रथ यात्रा के समय बढ़ी हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी और संबलपुर-पुरी समेत तमाम रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के लोगों को पुरी जाने के लिए बढ़िया और सुविधाजनक ऑप्शन मिलेगा. आइए देखते हैं ट्रेनों की रूट और टाइम शेड्यूल.
जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन का टाइम शेड्यूल
ट्रेन नंबर 08553 जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई 2026 और 23 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे जगदलपुर से चलेगी और अगले दिन रात 1.40 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 08554 पुरी-जगदलपुर स्पेशल 16 जुलाई 2026 और 24 जुलाई 2026 को शाम 7.15 बजे पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1.15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी.
तिरुपति बालाजी के साथ कई मंदिरों के दर्शन का मौका, सिर्फ 828 रुपये की EMI पर करें बुकिंग
रूट और प्रमुख स्टॉपेज
ट्रेन जगदलपुर से पुरी तक निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें कोरापुट, जयपुर, कोटपड़, रायगड़ा, गुनुपुर, पारलाखेमुंडी, पलासा, खुरदा रोड शामिल है. इसके अलावा रायगड़ा-पुरी स्पेशल ट्रेन भी तय तारीखों पर चलाई जाएगी. यह ट्रेन भी रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे दक्षिणी ओडिशा के श्रद्धालुओं को फायदा होगा.
Rath Yatra 2026: संबलपुर-पुरी रूट की ट्रेन की टाइमिंग
शालीमार–पुरी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08565/08566 शालीमार–पुरी–शालीमार रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 एवं 23 जुलाई 2026 को शालीमार से शाम 6 बजे किया जाएगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में यह ट्रेन 17 एवं 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी. यह ट्रेन संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रुपसा, बालेश्वर और सोरो स्टेशनों पर रुकेगी.
बता दें कि रथ यात्रा 2026 के दौरान देशभर से करोड़ों भक्त पुरी पहुंचने वाले हैं. इस भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.