scorecardresearch
 

घर की छत से लेकर खाने के अनाज तक... जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे ये 34 सवाल, क्या आपके पास है हर जवाब?

1 अप्रैल से शुरू होने वाली देश की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 33 सवालों का 'क्वेश्चन बैंक' तैयार है. इसमें आपके घर की बनावट, परिवार के मुखिया की जानकारी और अनाज से लेकर गाड़ियों तक की लिस्ट मांगी गई है. खास बात यह है कि अब आप खुद 'सेल्फ-एन्युमरेशन' पोर्टल के जरिए ये जानकारियां सरकार तक पहुंचा सकते हैं. यह डेटा आने वाले दशक के लिए देश की नई योजनाओं और सुविधाओं का आधार बनेगा.

Advertisement
X
जनगणना के नए नियम
जनगणना के नए नियम

देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी 'डिजिटल कुंडली' होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) बताते हैं कि इस बार आपके घर की बनावट, इस्तेमाल होने वाले अनाज और यहां तक कि आपके पास मौजूद गाड़ियों के प्रकार पर भी पैनी नजर होगी. 1 अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान में पहली बार जनता को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भरने की बड़ी सुविधा दी गई है.

जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने एक और ऐतिहासिक और सामाजिक बदलाव वाला कदम उठाया है. सरकार ने पहले चरण की जनगणना के लिए 33 सवालों की लिस्ट (FAQs) जारी कर दी है. इसमें सबसे चौंकाने वाली और बड़ी बात 'ल‍िव-इन रिलेशनशिप' को लेकर कही गई है.

ल‍िव-इन कपल्स के लिए क्या है नियम?
सेल्फ-एन्युमरेशन (स्व-गणना) पोर्टल पर जारी जानकारी के मुताबिक, अगर कोई कपल 'ल‍िव-इन रिलेशनशिप' में रह रहा है और वे अपने रिश्ते को एक 'स्थिर संबंध' मानते हैं तो जनगणना के दौरान उन्हें 'शादीशुदा जोड़ा' ही माना जाएगा. यह पहली बार है जब जनगणना के आधिकारिक सवालों में इस तरह के सामाजिक ढांचे को स्पष्ट रूप से जगह दी गई है.

खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
सरकार ने उन लोगों के लिए एक खास पोर्टल खोला है जो 'सेल्फ-एन्युमरेशन' का विकल्प चुनना चाहते हैं. यानी अब आप खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे. यह सुविधा जनगणना के दोनों चरणों 'हाउसलिस्टिंग' (HLO) और 'जनसंख्या गणना' के लिए उपलब्ध होगी. जनता की आसानी के लिए पोर्टल पर 33 अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की पूरी लिस्ट दी गई है.

Advertisement

1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा पहला चरण
सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा. इस दौरान घर-घर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे.

जनगणना के फील्ड वर्क का कार्य शुरू हो रहा है दो चरणों में संपन्न हो रही है. आंकड़े डिजिटल तरीके से संकलित और संपन्न होंगे. संविधान के आर्टिकल 69 के तहत ये जनगणना होगी ,पिछला सेंसस 2011 में हुआ था. बता दें कि ये जनगणना सेंसस 2027 16वीं है और आज़ादी के बाद 8वीं है..ये जनगणना पूरी तरीके से गोपनीय है और आरटीआई से भी इसकी जानकारी नहीं सार्वजनिक की जाएगी और राज्य सरकार की मशीनरी इस जनगणना के प्रक्रिया को संपन्न करवाएगी. गृहमंत्री की अगुवाई में ये जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिनके मंत्रालय से राज्य के चीफ सेकेट्री को निर्देश देंगे. 

ये सवाल पूछे जाएंगे आपसे
घर की बनावट: घर के फर्श, दीवार और छत में किस सामग्री (मटेरियल) का इस्तेमाल हुआ है?
परिवार का मुखिया: घर के मुखिया का नाम, लिंग और वह किस समुदाय (SC, ST या अन्य) से ताल्लुक रखते हैं?
सुविधाएं और वाहन: घर में पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं कैसी हैं? आपके पास किस तरह के वाहन (साइकिल, स्कूटर, कार आदि) हैं?
खान-पान: परिवार में मुख्य रूप से किस अनाज (Cereal) का सेवन किया जाता है?
शादीशुदा जोड़े: घर में कितने विवाहित जोड़े रहते हैं? (यहीं ल‍िव-इन कपल्स वाला नियम लागू होगा).
घर की स्थिति: मकान नंबर, बिल्डिंग नंबर और घर का मालिकाना हक (अपना या किराए का) क्या है?

Advertisement

भवन नंबर से होगी शुरुआत
प्रश्नों का क्रम भवन नंबर (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा दिया गया नंबर) और जनगणना मकान नंबर से शुरू होगा. इसके बाद, गणना करने वाले अधिकारी घर के फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल की गई प्रमुख सामग्री के बारे में पूछेंगे. साथ ही, घर के उपयोग, उसकी स्थिति और परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की संख्या की जानकारी भी जुटाई जाएगी.

अधिकारी परिवार के मुखिया के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे, जैसे उनका नाम, लिंग और क्या वे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य समुदायों से संबंध रखते हैं. साथ ही मकान के मालिकाना हक की स्थिति भी पूछी जाएगी. 

Census 2027 नोटिफिकेशन के मुख्य बिंदु

जनगणना 2027 के इरादे (Intent) की गजट अधिसूचना 16 जून 2025 को जारी की गई. 
पहले चरण (First Phase) की अवधि की अधिसूचना 07 जनवरी 2026 को जारी हुई. 
हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 30 दिनों में पूरा किया जाएगा. 
सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) हाउस लिस्टिंग से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में होगा. 
पहले चरण के प्रश्नों की अधिसूचना 22 जनवरी 2026 को जारी की गई. 
दूसरे चरण की अवधि और प्रश्नों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी. 
जाति गणना (Caste Enumeration) जनगणना के दूसरे चरण में की जाएगी. 
सरकार ने लोगों से जनगणना में भाग लेने की अपील की है. 

Advertisement

1100 करोड़ खर्च होंगे 

घर की कंडीशन कैसी है ..उसमें लाइन नंबर बिल्डिंग नंबर ओनरशिप जैसे 34 सवाल है . कुल 11000 करोड़ से ज़्यादा की राशि इस प्रक्रिया के लिए स्वीकृत की गई है चीफ सेकेट्री की कांफ्रेंस हुई है फील्ड टेस्ट हुआ है सारे प्रश्नों को लेकर डिस्ट्रिक्ट स्तर पर सेंसस के लिए अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है. इस प्रक्रिया में 36 एडमिनिसट्रेटिव यूनिट हैं. 

Census 2027 मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना प्रश्न 

मकान की जानकारी
लाइन नंबर
बिल्डिंग नंबर
जनगणना मकान नंबर
मकान के फर्श की मुख्य सामग्री
मकान की दीवार की मुख्य सामग्री
मकान की छत की मुख्य सामग्री
मकान का उपयोग (रहने/दुकान/अन्य)
मकान की स्थिति (अच्छी/सामान्य/खराब)

परिवार (Household) की जानकारी

परिवार संख्या
परिवार में सामान्यतः रहने वाले लोगों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया SC / ST / अन्य वर्ग से है।
मकान का स्वामित्व (अपना/किराया/अन्य)
परिवार के कब्जे में रहने वाले कमरों की संख्या
परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या
घर में उपलब्ध सुविधाएँ...
पीने के पानी का मुख्य स्रोत
पीने के पानी की उपलब्धता
रोशनी का मुख्य स्रोत
शौचालय की सुविधा
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी
स्नानघर की सुविधा
रसोई और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता
खाना बनाने में उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन
परिवार की संपत्ति (Assets)
रेडियो / ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट की सुविधा
लैपटॉप / कंप्यूटर
टेलीफोन / मोबाइल / स्मार्टफोन
साइकिल / स्कूटर / मोटरसाइकिल / मोपेड
कार / जीप / वैन
अन्य जानकारी
परिवार में मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज
मोबाइल नंबर

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement