scorecardresearch
 
Advertisement

Weather Today Live: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम की सड़कों पर भरा बारिश का पानी, ट्रैफिक की थमी रफ्तार, कई जगह जाम

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 जुलाई 2026, 12:05 PM IST

Weather Forecast Today Live Updates: देशभर में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है और कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है.पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आसमानी आफत ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की खबरें आ रही हैं, जिससे रास्ते बंद और यातायात ठप है. वहीं, महाराष्ट्र-गुजरात भी भारी बारिश से बेहाल हैं. बारिश के कारण दिल्ली-नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है.

Monsoon Rain, weather Forecast Today Live Updates (File Photo-PTI) Monsoon Rain, weather Forecast Today Live Updates (File Photo-PTI)

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित है. सड़कें जलमग्न हैं, बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश की वजह से नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में भारी जलभराव और बाढ़ की स्थिति है.कई जगहों पर दुकानों में भी पानी भरा है. स्कूल-कॉलेज बंद हैं. पश्चिमी भारत में मॉनसून का सबसे उग्र रूप देखने को मिल रहा है. वहीं, उत्तर भारत में भी मॉनसून की जोरदार बारिश अब आफत बन रही है. 

मौसम विभाग (IMD) ने देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है.

गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है. वहीं, दिल्ली में आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा है. जलभराव की वजह से सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

12:05 PM (22 मिनट पहले)

Uttarakhand Rains: बारिश से अभी नहीं राहत की उम्मीद

Posted by :- Sana Zaidi

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है. IMD ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

(देहरादून से अंकित शर्मा का इनपुट)

12:03 PM (25 मिनट पहले)

उत्तराखंड में 9-10 जुलाई को रेड अलर्ट, IMD ने दी बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Posted by :- Sana Zaidi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए 9 और 10 जुलाई के लिए रेड अलर्ट बढ़ा दिया है. IMD के अनुसार, 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

11:58 AM (30 मिनट पहले)

Meerut Rains: मेरठ में दो दिन की बारिश से शहर पानी-पानी, जनजीवन बेहाल

Posted by :- Sana Zaidi

मेरठ में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है.दो दिन से लगातार हो रही बारिश से तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है. मॉनसून की बारिश गर्मी से राहत के साथ मुसीबत भी लाई है. शहर से लेकर देहाती इलाकों तक सड़कें जलमग्न हैं. लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं. कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

(मेरठ से उस्मान चौधरी का इनपुट)

11:47 AM (41 मिनट पहले)

Traffic Alert: भारी बारिश से जलभराव, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम

Posted by :- Sana Zaidi

 

Advertisement
11:06 AM (एक घंटा पहले)

Delhi Traffic: NH-24 पर अक्षरधाम मंदिर के पास गाड़ियों की रफ्तार थमी

Posted by :- Sana Zaidi

 

11:04 AM (एक घंटा पहले)

Traffic Jam due to Rain: लगातार बारिश से जगह-जगह ट्रैफिक जाम

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है.जिससे गुरुग्राम समेत कई इलाकों में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. एम्बिएंस मॉल (Ambience Mall) के पास दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लगा है.

 

11:02 AM (एक घंटा पहले)

Delhi Rain: बारिश के चलते गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी

Posted by :- Sana Zaidi

 

10:17 AM (2 घंटे पहले)

Ghaziabad Rains: भारी बारिश से गाजियाबाद की सड़कें बनीं दरिया

Posted by :- Sana Zaidi

 

9:47 AM (2 घंटे पहले)

Gurugram waterlogged: गुरुग्राम की सड़कें बनीं दरिया

Posted by :- Sana Zaidi

मॉनसून की भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटी साइबर सिटी को पूरी तरह ठप कर दिया है. बारिश में सड़कें दरिया बन गईं और कारें पानी में फंस गई हैं. हर साल की तरह इस साल भी गुरुग्राम का वही हाल है.नालियों और ड्रेनेज की खराब व्यवस्था, पुरानी नालियों का जाम होना, ड्रेनेज सिस्टम का ठीक से काम नहीं करने की वजह से बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है. नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर जलभराव है. जिससे गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
9:46 AM (2 घंटे पहले)

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Posted by :- Sana Zaidi

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 9 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो और कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है.

9:34 AM (2 घंटे पहले)

गाजियाबाद: तेज बारिश में बह गए नगर निगम के दावे, शहर की सड़कें बनीं तालाब

Posted by :- Sana Zaidi

गाजियाबाद में मॉनसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है. मॉनसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव से निपटने के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम मॉनसून की बारिश में बेनकाब होता नजर आया.

रेलवे स्टेशन को नोएडा, ट्रांस हिंडन और इंदिरापुरम से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर हालात बेहद खराब हैं. सड़क पर इतना पानी भर गया कि वाहनों के पहिए आधे तक डूब गए. हजारों लोगों के रोजाना इस्तेमाल होने वाला यह व्यस्त मार्ग कुछ ही देर की बारिश में जलमग्न हो गया है. वाहन रेंगते नजर आए, जबकि पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम के अधिकारी समय रहते मैदान में उतरकर नालों और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते, तो आज यह नौबत नहीं आती. लोगों का आरोप है कि कागजों और बैठकों में तैयारियां पूरी दिखा दी गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नजर नहीं आया.

(गाजियाबाद से मयंक गौड़ की रिपोर्ट)

9:28 AM (3 घंटे पहले)

Uttarakhand Weather: बारिश के कारण देहरादून-नैनीताल में स्कूल बंद

Posted by :- Sana Zaidi

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. देर रात से ही देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून और नैनीताल जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

9:24 AM (3 घंटे पहले)

IMD Alert in Delhi-NCR: दिल्ली-हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट

Posted by :- Sana Zaidi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों के लिए भी 'रेड अलर्ट' (भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया है.


 

9:16 AM (3 घंटे पहले)

वसई-विरार में बारिश से राहत, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई के वसई-विरार क्षेत्र में बारिश थम गई है, लेकिन पिछले कई दिनों की मूसलाधार बारिश का असर अब भी बना हुआ है. वसई और विरार के कई निचले इलाकों में पानी की निकासी नहीं हो पाई है, जिसके कारण सड़कें और रिहायशी इलाके अब भी जलमग्न हैं. वसई के दिवानमान, नवयुग नगर, सी कॉलोनी, गोकुल आंगन, कृष्णा टाउनशिप और चुलना रोड इलाके में आज भी बड़ी मात्रा में पानी जमा है.

कई लोगों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है, जिससे घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है. पानी नहीं उतरने के कारण लोगों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, कई इलाकों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं. मोबाइल चार्ज करने, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश भले ही रुक गई हो, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

Advertisement
9:14 AM (3 घंटे पहले)

Monsoon Rain: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से त्राहि-त्राहि

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिमी भारत में मॉनसून का सबसे उग्र रूप देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और तटीय कोंकण इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है और लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है.

9:11 AM (3 घंटे पहले)

IMD Delhi Rains: दिल्ली में कहां-कहां कितनी बारिश हुई?

Posted by :- Sana Zaidi

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 9 जुलाई को सुबह 4.15 बजे तक लोधी रोड, पूसा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा (जीबी नगर) में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. पूसा 66 मिमी,  लोधी रोड 65 मिमी, महरौली में 63 मिमी,  मयूर विहार में 57 मिमी, छतरपुर में 47 मिमी, नारायणा में 42 मिमी , नजफगढ़ में 42 मिमी , जनकपुरी में 34 मिमी  और प्रगति मैदान में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

8:34 AM (3 घंटे पहले)

Ghaziabad Rain: बारिश के चलते गाजियाबाद के स्कूल बंद

Posted by :- Sana Zaidi

गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है. जिससे कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव है. गाजियाबाद डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.

 

8:31 AM (3 घंटे पहले)

Mumbai Rain: बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

Posted by :- Sana Zaidi

महाराष्ट्र में भी बारिश से हालात बेहद खराब हैं. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार पानी बरस रहा है. इस बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी है.


 

8:27 AM (4 घंटे पहले)

Delhi-NCR Rain: दिल्ली में रातभर बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन से ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. रातभर हुई बारिश से सड़कों पर पानी भरा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.

 

Advertisement
Advertisement