scorecardresearch
 

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का अलर्ट... जानें देश में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर और मध्य भारत में ठंडी हवाओं के असर से सुबह-शाम सुहावना मौसम रहेगा, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

Advertisement
X
एनडीएमसी ने चाणक्यपुरी स्थित शांति पथ के मैदान में ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया है. (Photo: PTI)
एनडीएमसी ने चाणक्यपुरी स्थित शांति पथ के मैदान में ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया है. (Photo: PTI)

देशभर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में साफ और शुष्क मौसम बना रहेगा. मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ राज्यों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.

राजस्थान में अपेक्षाकृत अधिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी आंशिक बादल देखे जा सकते हैं. इसी तरह गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही हालात रहेंगे, लेकिन इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है.

मौसम विशेषज्ञ देवेंद्र त्रिपाठी के अनुसार, ठंडी उत्तरी हवाएं उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से को प्रभावित कर रही हैं. इन हवाओं का असर मध्य महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और आसपास के इलाकों तक महसूस किया जाएगा. इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान नियंत्रित रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा. हालांकि दिन में  आसमान साफ रहने के चलते तापमान बढ़ेगा और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

Kartaya Path New Delhi
उत्तर भारत में दिन के दौरान आसमान साफ रहने से तापमान बढ़ने की संभावना. (Photo: PTI)

इसके विपरीत, पूर्वोत्तर भारत में मौसम सक्रिय रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है. वहीं, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव की आशंका नहीं है.

Advertisement

दक्षिण भारत में 24 मार्च को मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामान्य मौसम बना रहेगा, जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. कुल मिलाकर, देश में मौसम का मिजाज उत्तर और दक्षिण में स्थिर, जबकि पूर्वोत्तर में सक्रिय बना हुआ है, जो मौसम के बदलते रुख को दर्शाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement