एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय रक्षाबलों में टू-स्टार रैंक पाने वाली पहली नॉन-मेडिकल महिला अधिकारी बन कर इतिहास रच दिया है. शक्ति शर्मा ने 1 सितंबर से असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ(एजुकेशन) का पदभार संभाला है.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एक सितंबर 2026 को शक्ति शर्मा ने एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ(एजुकेशन) का पदभार संभाला है. शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा ब्रांच में शामिल हुई थीं.
अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने फील्ड स्टेशन, कमांड हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग सेंटर और एयर हेडक्वार्टर में बहुत सारी अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं.
शक्ति शर्मा ने अपने 32 साल के गौरवशाली करियर में कई संस्थागत गतिविधियों का नेतृत्व किया है. शक्ति शर्मा ने न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बहुत योगदान दिया है. उन्होंने आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना की 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना की है.
इससे पहले शक्ति शर्मा ने कपूरथला की प्रिंसिपल रहते हुए, तीनों सेनाओं की पहली महिला अधिकारी के रूप में काम किया है. शक्ति शर्मा की यह उपलब्धि भारतीय रक्षाबलों के इतिहास में महिलाओं के लिए मील का पत्थर हैं.
यह भी पढ़ें: 'S-400 है कहां, लोकेशन पता करने के लिए पाकिस्तान ने लगाए जासूस', एयर मार्शल का बड़ा खुलासा
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा की इस पदोन्नति को रक्षाबलों में महिलाओं की यात्रा के लिहाज से एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. उनका इस पद तक पहुंचना उनके 30 साल के प्रतिष्ठित सैन्य करियर एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. शक्ति शर्मा की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो सैन्य क्षेत्र में आने का सपना देखती हैं. शक्ति शर्मा की यह उपलब्धि महिलाओं को शान के साथ आसमान छूने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.