दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, आज सुबह से भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है. लगातार बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास बने लंदन मार्ट में बेसमेंट के निर्माण कार्य के दौरान पूरी बाउंड्रीवाल गिर गिर गई और पास की सड़क भी धंस गई.
दरअसल, गुरुवार दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के द्वारा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है और बताया गया कि यह जगह श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास की है, जहां पर लंदन मार्ट मॉल बनाया जा रहा है.
लगातार हुई बारिश के चलते इस मॉल की बाउंड्री वॉल नीचे गिर गई है, क्योंकि उसके पास में ही बेसमेंट खोदा गया था और लगातार बारिश के चलते पानी का रिसाव हुआ और उसके बाद बाउंड्री वॉल नीचे जा गिरी और उसके साथ में सड़क भी नीचे धंस गई है. देखें VIDEO:-
लोगों ने कहा कि यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है तो प्राधिकरण को जल्द से जल्द यहां सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए.
गनीमत रही की बाउंड्री वॉल गिरने के साथ में सड़क का पास का हिस्सा गिरा ,अगर सड़क और ज्यादा धंस जाती तो लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती थी.