scorecardresearch
 

गोवा के बीच पर मिला 23 साल की लेडी डॉक्टर का शव, मौत को लेकर हेल्थ मिनिस्टर ने दिए जांच के आदेश

गोवा की राजधानी पणजी के पास स्थित हवाई बीच पर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X
डॉक्टर की मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने दिए जांच के आदेश. (Photo: Representational)
डॉक्टर की मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने दिए जांच के आदेश. (Photo: Representational)

गोवा की राजधानी पणजी के पास स्थित बीच पर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा. 

एजेंसी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम पणजी के पास हवाई बीच (Hawaii Beach) पर एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बाद में मृतका की शिनाख्त गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत 23 वर्षीय महिला डॉक्टर के रूप में हुई.

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. शुरुआती स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जालंधर महिला डॉक्टर सुसाइड केस में नया खुलासा, नर्स के साथ दिखे डॉ. पीयूष सूद, Video वायरल

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन डॉ. जय प्रकाश तिवारी को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन मेडिकल जांच की जाए. स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डॉक्टर बीच पर कैसे पहुंचीं और उनकी मौत से पहले की परिस्थितियां क्या थीं.

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों और डॉक्टर के परिचितों में शोक का माहौल है. एक युवा डॉक्टर की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement