scorecardresearch
 

Indian Railways: दुधवा नेशनल पार्क के लिए रेलवे चला रहा है AC चेयर कार टूरिस्ट ट्रेन, देखें रूट और जानें किराया

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने दुधवा नेशनल पार्क के लिए मैलानी-बिछिया के बीच एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन, शनिवार और रविवार को चलेगी. इस ट्रेन में 60 सीटें हैं. सफर के लिए PRS काउंटर और IRCTC वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं.

Advertisement
X
AC chair car tourist train for Dudhwa National Park
AC chair car tourist train for Dudhwa National Park

अगर आप प्रकृति और वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में स्थित दुधवा नेशनल पार्क घूमने के लिए रेलवे की ओर से एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन चलाई जा रही है. जो मैलानी से बिछिया के बीच हफ्ते में दो दिन चलेगी.

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा इस स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के संचालन से पर्यटकों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के वन्यजीव एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का मौका मिलेगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि पर्यटकों को दुधवा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखंड के बीच एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन किया जा रहा है. जिसमें 60 सीटों की क्षमता है.

मैलानी-बिछिया-मैलानी का किराया ₹270/- है. इसकी टिकट PRS काउंटर एवं IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है.

देखें इस ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 52260 (मैलानी-बिछिया) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को मैलानी जं. से सुबह 06ः05 बजे चलेगी. जो भीराखेरी, पलिया कलां, दुदवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट) तथा मंझरा पुरब स्टेशनों पर रुकते हुए 10ः30 बजे बिछिया स्टेशन पहुंचेगी.

Advertisement

वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को बिछिया स्टेशन से 11ः45 बजे प्रस्थान करके मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट), तिकुनिया, बेलरायां, दुदवा, पलिया कलां तथा भीराखेरी स्टेशनों पर रुकते हुए 16ः10 बजे मैलानी जं0 पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement