scorecardresearch
 

दिल्ली के उस्मानपुर खादर में एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने भजनपुरा फायरिंग केस पर बड़ा एक्शन लिया है. उस्मानपुर यमुना खादर में हुई मुठभेड़ के बाद लॉरेंस और राशिद गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के रूप में हुई है.

Advertisement
X
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों का हाफ इनकाउंटर किया (Photo-ITG)
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों का हाफ इनकाउंटर किया (Photo-ITG)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने भजनपुरा में कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को भजनपुरा में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर फिल्मी अंदाज में तमंचा लहराया और गोलियां चलाईं.

पुलिस को शनिवार देर रात आरोपियों के उस्मान पुर खादर में मौजूद होने की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ टीम की टीम मौके पर पहुंची इलाके की घेराबंदी कर ली. पुलिस को देखते ही आोरपियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

इस दौरान स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई कौशिक घोष यादव और हेड कॉन्स्टेबल आमिर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों के पैर में गोलियां मार कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के तौर पर हुई है. दोनों लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग के शार्प शूटर बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए ही उसके घर के बाहर फायरिंग की गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 14 किलो गांजा, लग्जरी कार और 4 आरोपी... हरदोई में पुलिस ने तस्करी का खेल पकड़ा

मौके से तीन पीस्टल और बाइक बरामद
 
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन पिस्टल और बाइक बरामद की है. बताया जा रहा है कि वारदात में इसी बाइक का इस्तेमाल किया गया था. हाफ इनकाउंटर के बाद अब दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement