scorecardresearch
 

नाच-गाना और जश्न... CJP की लग्जरी पार्टी पर बोले महेश जेठमलानी- किसने की फंडिंग?

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान फंडिंग किसने की. उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली में अशांति फैलाने वालों को फाइनेंस किसने किया.

Advertisement
X
महेश जेठमलानी ने एक्स पर सीजेपी के जश्न की वीडियो शेयर की है. (Photo: X/@JethmalaniM)
महेश जेठमलानी ने एक्स पर सीजेपी के जश्न की वीडियो शेयर की है. (Photo: X/@JethmalaniM)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के खत्म होते ही जश्न की कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि CJP की लीडरशिप एक होटल में विक्ट्री पार्टी मना रही है. दिल्ली में कई दिनों तक हुई हिंसा के बाद, इन तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट्स ने म्यूजिक ऑन किया और डांस करने लगे.

महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया कि इस पूरे आंदोलन के दौरान ट्रैवल, फूड, स्टे, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स की फंडिंग किसने की. उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली को अशांत बनाए रखने वाले लोगों को किसने फाइनेंस किया. महेश जेठमलानी ने एक्स पर जश्न की वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा है.

बता दें, NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन पिछले कई हफ्तों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा था. सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. अब जंतर-मंतर पर हालात सामान्य हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के जश्न की कई वीडियो वायरल हो रहीं हैं. 

भले ही सीजेपी ने अपना 36 दिनों तक चला देशव्यापी आंदोलन खत्म कर दिया हो, लेकिन संगठन के नेताओं का कहना है कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है. यह केवल एक बड़े मिशन की शुरुआत है. अब संगठन का ध्यान शिक्षा सुधारों और युवाओं के कई मुद्दों को जमीनी स्तर तक ले जाने पर है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया है कि संगठन जल्द ही अपनी अगली रणनीति की घोषणा करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement