scorecardresearch
 

कार का कहर... सामने से मारी शख्स को टक्कर, हवा में उछलकर दूर गिरा, Video

कार से टकराते ही शख्स हवा में कई फीट तक उछल जाता है और सीधे जाकर ऑटो से जा टकराता है. इसके बाद धड़ाम से जमीन पर आ गिरता है. इलाके में हकड़ंप मच जाता है. राहगीर और दुकानदार भागकर कार के पास आते हैं. सड़क पर घायल पड़े पलानी नाम के शख्स को उठाते हैं.

Advertisement
X
चेन्नई में कार की टक्कर से शख्स की मौत (screengrab).
चेन्नई में कार की टक्कर से शख्स की मौत (screengrab).

बधुवार को चैन्नई में तेज रफ्तार कार के कारण भीड़भाड़ इलाक में हड़कंप मच गया था. तेज रफ्तार कार ने सामने से चले आ रहे शख्स को टक्कर मार दी थी. इस घटना में उसकी मौत हो गई थी. राहगीरों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक लापरवाह कार ड्राइवर ने शख्स की जान ले ली.

दरअसल, घटना 27 सितंबर को 4 बजकर 42 मिनट पर किलपौक इलाके में हुई थी. पुरसैवक्कम का रहने वाला जयकुमार केली रोड पर कार से जा रहा था. वह काफी स्पीड में था. तभी उसका कार से संतुलन बिगड़ गया था. उसने सामने से चले आ रहे शख्स को टक्कर मार दी थी. 

घटना का सीसीटीवी आया सामने

घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसका वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि सड़क से लोग गुजर रहे हैं. सबकुछ सामान्य सा है. सड़क किनारे ऑटो खड़े हुए हैं. लोग रास्ते से गुजर रहे होते हैं. जींस पहना व्यक्ति निकलता है. वह सड़क पर मौजूद ऑटो को पार करके चार कदम ही चला होता है कि तभी डार्क ब्लू रंग की कार उसे सामने से टक्कर मार देती है.

देखें वीडियो...

हवा में उछला और जमीन पर आ गिरा, हुई मौत

Advertisement

कार से टकराते ही शख्स हवा में कई फीट तक उछल जाता है और सीधे जाकर ऑटो से जा टकराता है. इसके बाद धड़ाम से जमीन पर आ गिरता है. ऑटो को कार द्वारा पीछे से टक्कर मार दी जाती है. इलाके में हकड़ंप मच जाता है. राहगीर और दुकानदार भागकर कार के पास आते हैं. सड़क पर घायल पड़े पलानी नाम के शख्स को उठाते हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा पाते उसके पहले ही पलानी ने दम तोड़ दिया.

आरोपी किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अन्ना स्क्वायर थाना पुलिस ने आरोपी जयकुमार को गिरफ्तार किया है. उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement