scorecardresearch
 

बाबा रामेदव ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बृजभूषण सिंह ने किया कटाक्ष

योग गुरु बाबा रामदेव और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच वार-पलटवार जारी है. अब बाबा रामदेव की दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर बृजभूषण सिंह ने निशाना साधा.

Advertisement
X
बृज भूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज (फोटो: ITG)
बृज भूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज (फोटो: ITG)

कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव की आंदोलन वाली चेतावनी पर निशाना साधा है. दरअसल, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने उनसे बातचीत की. जब पत्रकारों ने बाबा राम देव की आंदोलन वाली चेतावनी पर उनसे पूछा तो उन्होंने योग गुरु पर तंज कसा.

उन्होंने साफ कह दिया कि क्या योग गुरु में आंदोलन करने की क्षमता है. बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में बृजभूषण ने कहा, 'बाबा रामदेव की बात पर कौन विश्वास करता है. उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्हें आंदोलन करना है तो मैदान में आएं. उनमें आंदोलन की क्षमता है क्या?'

बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव की जुबानी जंग लंबे समय से चली आ रही है. कई मंचों पर दोनों एक-दूसरे पर वाट-पलटवार करते नजर आए हैं. यह विवाद महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को लेकर भी जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: 'कहीं ऐसा ना हो मुझे दोबारा आंदोलन करना पड़े', बाबा रामदेव बोले- सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला

बृजभूषण शरण सिंह ने कई बार आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव महर्षि पतंजलि के नाम पर अरबों-खरबों रुपये का व्यापार करते हैं, लेकिन उनकी जन्मस्थली गोंडा के विकास के लिए कुछ नहीं करते. इस मुद्दे पर कई बार दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है.

Advertisement

कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव ने इंटरव्यू में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, 'स्कूल, कॉलेजों से बच्चें शिकायत कर रहे हैं कि बिजली-पानी नहीं है, किताबें नहीं है. अगर पेपर पास कर लिया तो 10वीं 12वीं के नंबर कहीं नहीं जुड़ते. प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए चयन होता है'.

योग गुरु ने कहा, 'सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान 90-99% घोटाला होता है. अपने संगठन, जाति, वर्ग के लोगों को रखते हैं और बाकी को बाहर कर देते हैं. यह न्याय के खिलाफ है. इंटरव्यू में पैसे लेकर, रिश्वत लेकर भर्ती होती है. अगर नहीं सुधरे तो देश में आंदोलन होगा. मैं आंदोलन, अराजकता का समर्थक नहीं हूं लेकिन देश में घपला बहुत है. इसे ठीक कर लें नहीं तो ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना पड़ जाए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement