scorecardresearch
 

सीक्रेट शादी और पहली सालगिरह पर मौत! युवती की इंस्टाग्राम स्टोरी से खुला राज 

बेंगलुरु में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.गुप्त शादी,इंस्टाग्राम पर साझा की गई सालगिरह की तस्वीर और कथित आत्महत्या समझे जा रहे मामले में हत्या का एंगल सामने आने से सनसनी फैल गई है. पुलिस को शक है कि प्रेमी ने पहले जहर दिया और फिर युवती की हत्या कर दी.

Advertisement
X
सीक्रेट शादी और पहली सालगिरह पर मिली मौत (Photo: itg)
सीक्रेट शादी और पहली सालगिरह पर मिली मौत (Photo: itg)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 22 साल की युवती भवानी एस.संदिग्ध परिस्थितियों में अपने किराए के घर में मृत मिली, जबकि उसके साथ रह रहा प्रेमी चंदन उर्फ चंद्रशेखर बेहोशी की हालत में पाया गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का हो सकता है.

भवानी बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मोबाइल शोरूम में नौकरी कर रही थी. पुलिस के अनुसार,उसका पिछले कई वर्षों से चंदन के साथ प्रेम संबंध था. शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि दोनों ने करीब एक साल पहले परिवार को बताए बिना गुपचुप शादी कर ली थी. हालांकि चंदन पहले से शादीशुदा था और उसके एक छह साल के बच्चे का पिता होने की बात भी सामने आई है.

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर से खुलासा

मामले का खुलासा 13 जून की सुबह तब हुआ, जब भवानी के रिश्तेदारों ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर देखी. तस्वीर में भवानी और चंदन साथ नजर आ रहे थे. दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट उनकी कथित शादी की पहली सालगिरह के मौके पर साझा की गई थी. यह देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने भवानी को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

Advertisement

चिंतित परिजनों ने मकान मालिक को सूचना दी. जब मकान मालिक और पड़ोसी घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला. अंदर जाने पर भवानी मृत अवस्था में मिली, जबकि चंदन बेहोश पड़ा था. पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद वह बच गया.

होने वाली थी भवानी की सगाई

भवानी के पिता ने पुलिस को बताया कि परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था और अगले सप्ताह उसकी सगाई होने वाली थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि जब भवानी ने यह बात चंदन को बताई तो दोनों के बीच विवाद हुआ.

पुलिस को संदेह है कि पहले दोनों ने जहर खाकर जान देने की योजना बनाई थी लेकिन जब भवानी की जान नहीं गई और उसने उल्टी कर दी, तब कथित तौर पर चंदन ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने मामले को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना सामने आने से पहले भवानी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किसने की. फिलहाल बयादरहल्ली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सके.
 

Advertisement

 

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement