scorecardresearch
 

बेंगलुरु: कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के बनाए 8 वीडियो, खुलासे के बाद कॉलेज में हंगामा

बेंगलुरु पुलिस ने एक कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं की कथित तौर पर रिकॉर्डिंग करने के आरोप में 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज कैंपस के अंदर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. पुलिस सूत्रों ने आजतक को बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल पर लगभग आठ वीडियो रिकॉर्ड किए थे.

Advertisement
X
आरोपी और हंगामा करते छात्र।
आरोपी और हंगामा करते छात्र।

बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को एक कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं की कथित तौर पर रिकॉर्डिंग करने के आरोप में 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज कैंपस के अंदर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर शांत करा दिया.

पुलिस ने बताया कि रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़े जाने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी. उसने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने मामले को आगे बढ़ाया और इसकी शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा. शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि आरोपी ने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था.

पुलिस सूत्रों ने आजतक को बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल पर लगभग आठ वीडियो रिकॉर्ड किए थे. छात्रों ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय युवक आदतन अपराधी हो सकता है. शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement