scorecardresearch
 

फलता: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के दफ्तर में तोड़फोड़, 21 मई को होनी है री-वोटिंग

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में बीजेपी समर्थकों ने टीएमसी के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. समर्थकों ने दफ्तर से टीएमसी का झंडा हटाकर बीजेपी का झंडा भी फहरा दिया.

Advertisement
X
टीएमसी दफ्तर पर बीजेपी के झंडे लहराए गए. (Photo- ITG)
टीएमसी दफ्तर पर बीजेपी के झंडे लहराए गए. (Photo- ITG)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. बीजेपी ने बंगाल में टीएमसी के 15 सालों का शासन खत्म किया है और अब पहली बार वहां सरकार बनाने जा रही है. चुनावी नतीजे जारी होने के बाद अब दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में भारी हंगामा देखने को मिला.

मंगलवार तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता जहांगीर खान के एक पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि चुनाव परिणामों के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस दफ्तर को निशाना बनाया.

बता दें कि 4 मई को पश्चिम बंगाल के 294 में से 293 सीटों की नतीजे जारी हुए हैं, बाकी एक सीट फलता ही है जिस पर 21 मई को दोबारा चुनाव होना है और इसके नतीजे 24 मई को सामने आएंगे.

टीएमसी का झंडा हटाकर बीजेपी का झंडा लहराया

फलता से कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें बीजेपी समर्थकों की भीड़ ने टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दफ्तर के भीतर रखे फर्नीचर और दूसरे सामानों को नुकसान पहुंचाते देखा जा सकता है. इन लोगों ने न सिर्फ दफ्तर में तोड़फोड़ की, बल्कि वहां टीएमसी के झंडों को हटाकर बीजेपी के झंडे भी फहरा दिए. वीडियो में भीड़ को नारेबाजी करते भी देखा जा सकता है.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही फलता पुलिस और इलाके में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा बलों ने भीड़ को काबू किया. 

यह भी पढ़ें: 'मेरे इस्तीफे का सवाल नहीं, हम चुनाव हारे नहीं हराया गया...', बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

अपनी ही सीट हार गईं ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव के नतीजों पर बात करें तो यहां बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं टीएमसी 81 सीटों पर ही सिमटकर रह गई. खुद ममत बनर्जी अपनी सीट भवानीपुर पर चुनाव हार गईं. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें यहां मात दी दे है. दूसरी तरफ, बीजेपी ने अब तक बंगाल में सीएम के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है. हालांकि, सीएम पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी, समीक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और दिलीप घोष जैसे नाम चर्चा में हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement