scorecardresearch
 
Advertisement

UBT MPs Rebellion: यूबीटी बागी स्पीकर को सौंपा पत्र, सामने आए 6 सांसदों के नाम

aajtak.in | नई दिल्ली | 17 जून 2026, 11:32 PM IST

UBT MPs Rebellion: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में टूट की खबरों के बीच एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है. दो यूबीटी सांसदों द्वारा शिंदे गुट में जाने से साफ इनकार करने के बाद अब बागियों का पूरा गेम पलटता हुआ नजर आ रहा है, जिसने नंबर गेम को बेहद दिलचस्प बना दिया है.

Eknath Shinde-Uddhav Thackeray Eknath Shinde-Uddhav Thackeray

UBT MPs Rebellion: उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद नई दिल्ली पहुंच गए हैं. इसी बीच टूट की खबरें गलत होती नजर आ रही है, क्योंकि दो यूबीटी सांसदों- राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल ने शिंदे गुट के साथ जाने की अटकलों से इनकार कर दिया है. उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में यूबीटी बागियों का पूरा गेम पलटता हुआ नजर आ रही है. हालांकि, सूत्रों ने ये भी दावा किया कि यूबीटी के बागी सांसद कुछ देर में लोकसभा स्पीकर के आवास पर मुलाकात कर सकते हैं.

लोकसभा में यूबीटी बागी सांसदों को दलबदल के लिए 7 सांसदों का समर्थन चाहिए, क्योंकि लोकसभा में यूबीटी के सांसदों की संख्या 9 हैं. इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपातकालीन बैठक में नौ में से केवल चार सांसद ही पहुंचे थे, जिसने पार्टी में बड़ी टूट की खबरों को हवा दे दी थी.

इसी बीच जानकारी आ रही है कि श्रीकांत शिंदे अभी स्पीकर से नहीं मिल रहे हैं. सबसे पहले बागी गुट को स्पीकर को पत्र सौंपना होगा. इसके बाद मुलाकात हो सकती है. बताया जा रहा है कि शिंदे के आवास पर भी सुबह कोई बैठक नहीं हुई है.

महाराष्ट्र में जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें...

6:16 PM (2 दिन पहले)

अरविंद सांवत ने उठाए सवाल

Posted by :- Rahul Chauhan

शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी सांसदों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जहां से उनके सांसदों के बीजेपी के पाले में जाने वाली जानकारी सामने आई है, उनसे इन 6 सांसदों की फोटो मांगी जाए. साथ ही यह भी पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने स्पीकर से मीटिंग की है. यदि हां तो स्पीकर के साथ इन सांसदों की तस्वीर मांगी जाए.
 

3:44 PM (2 दिन पहले)

सांसदों का स्पीकर से मिलना जरूरी: सूत्र

Posted by :- Rahul Chauhan

सूत्रों के अनुसार ऐसे मामलों में सत्यापन आवश्यक. हर सांसद से स्पीकर की बात होना जरूरी. व्यक्तिगत तौर पर मिल कर दावे को साबित करना जरूरी होता है. जैसे टीएमसी सांसदों से स्पीकर की व्यक्तिगत मुलाकात के बाद ही उनकी याचिका स्वीकार की गई. इसी तरह शिवसेना यूबीटी के सांसदों के मामले में भी याचिका आगे तभी बढ़ाई जाएगी जब वे सभी व्यक्तिगत तौर पर स्पीकर से मिलें.

3:01 PM (2 दिन पहले)

उद्धव की सेना फिर गई टूट, 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से उद्धव ठाकरे को बड़ा सियासी झटका लगा है. शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर अलग अपना गुट बनाने का फैसला किया है. शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अलग समूह माना जाए. यहां पढ़ें पूरी खबर...

1:59 PM (2 दिन पहले)

'ये जनता के साथ धोखा है', यूबीटी बागियों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

Posted by :- Nitin

शिवसेना UBT सांसद संजय राउत द्वारा बागी माने जा रहे सांसदों को अपशब्द कहने पर UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, 'आपको भावना को समझना होगा... हमने जिस तरह की लड़ाई लड़ी, पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे को दे दिया गया. वह लड़ाई अभी-भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. अब एक और कोशिश की जा रही है... ये वोट हमारी पुरानी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे के लिए थे. जनता ने उन पर भरोसा किया और उन्हें सांसद बनाया... अगर किसी का भरोसा खत्म हो जाता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए... ये जनता के साथ धोखा है... स्पीकर किसी एक पार्टी के नहीं होते, वो सबके होते हैं... हमने उन्हें एक पत्र दिया है...'

संजय राउत की पोस्ट और 18 जून को होने वाली पार्टी की बैठक पर वो कहती हैं, 'सांसदों की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है... संवैधानिक नियमों के अनुसार, हमने स्पीकर को पत्र लिखा है और व्हिप जारी किया है. जो कोई भी व्हिप का उल्लंघन करता है, उसे तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए... मुझे उम्मीद है कि जिन 6 सांसदों के नाम चर्चा में हैं, वो सभी इस बात का ध्यान रखेंगे कि उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है...'

Advertisement
1:52 PM (2 दिन पहले)

राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने संजय राउत पर साधा निशाना

Posted by :- Nitin

यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने संजय राउत के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों को अब कांग्रेस में विलय होने की जरूरत है. इस बयान से उद्धव सेना के सांसद खफा हो गए थे. इसीलिए उन्होंने (कुछ सांसदों ने) उद्धव सेना से अलग होने का कदम उठाया होगा.

1:27 PM (2 दिन पहले)

यूूबीटी बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र

Posted by :- Nitin

Crisis in Shiv Sena UBT: उद्धव ठाकरे की यूबीटी में टूट अब पूरी तरह पक्की नजर आ रही है. शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने आजतक को बताया कि शिवसेना के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना पत्र सौंप दिया है.

सूत्रों के अनुसार, पत्र के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं. पर संभावनाएं हैं कि उन्होंने एक अलग गुट बनाया है जो बाद में शिवसेना शिंदे में पार्टी का विलय करेगा. सूत्रों का कहना है कि इस गुट में ओमराजे निम्बालकार, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश अष्टिकर और अन्य समेत 6 सांसदों का नाम शामिल है.

12:13 PM (2 दिन पहले)

शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत 2 सांसदों के साथ स्पीकर के पास पहुंचे हैं.

Posted by :- Sakib
11:05 AM (2 दिन पहले)

अभी मैं मानता हूं कि सभी सांसद साथ हैं, बोले संजय राउत

Posted by :- Nitin

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस स्पष्ट करते हुए बताया कि मैं अभी मानता हूं कि हमारे सभी सांसद साथ हैं. उन्होंने कहा कि हमने सांसदों से बात की है. उन्होंने मातोश्री में एक बैठक हुई, 5 सांसद मौजूद थे, जबकि बाकी सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे.उन्होंने बताया कि सांसदों ने साईं बाबा, मां भवानी और अपनी मां की शपथ (कसम) ली है. इसके बाद भी अगर कोई दंगा देता है तो उसको छोड़ेंगे नहीं.उन्होंने कहा कि आप हमारी पार्टी के टिकट पर जीतकर आए हैं, हमने व्हिप जारी किया है. हमने ओम बिरला जी को चिट्ठी लिखी है.

उद्धव ठाकरे ने उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर दिया. हमने उन्हें जितना हो सका, संसाधन दिए. हमारे सांसद शिवसेना के चुनाव चिह्न- मशाल- पर चुने गए थे, जिसके नेता उद्धव ठाकरे हैं. अगर अब कोई पाला बदलता है, तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. राउत ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन्हें जाना है, वो इस्तीफा देकर जा सकते हैं.

10:59 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली में संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Posted by :- Nitin

यूबीटी में बगावत की अटकलों के बीच दिल्ली में संजय राउत के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर है. मीडिया के जरिए मैं ये कहना चाहता हूं कि 
हमारे साथ यहां UBT के लोकसभा नेता अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक के सांसद राजाभाऊ मौजूद हैं.

उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी के कुछ सांसद मुंबई में थे तो कुछ दिल्ली में हैं. धनुष-बाण का निशान शिवसेना का था, उद्धव ठाकरे का था. हम उस निशान के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे.

Advertisement
10:48 AM (2 दिन पहले)

Crisis in Shiv Sena UBT: दिल्ली पहुंचे राजाभाऊ, संजय राउत ने बुलाया अपने आवास

Posted by :- Nitin

Crisis in Shiv Sena UBT: यूबीटी में टूटी की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे सांसद राजाभाऊ वाजे को संजय राउत के आवास पर बुलाया गया है. वह कुछ देर में वह पहुंचकर संजय राउत मुलाकात करेंगे.

10:39 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली पहुंचे राजाभाऊ वाजे, बोले- उद्धव के साथ हूं और उन्हीं के साथ रहूंगा

Posted by :- Nitin

यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे नासिक से दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं और उन्हीं के साथ ही रहूंगा. मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है. मुझे कोई कॉल नहीं आया है और न ही शिंदे जी ने मुझसे कोई संपर्क किया है. मैं नाराज़ नहीं हूं और उनके (शिवसेना-UBT) साथ हूं. मैं यहां एक कमिटी मीटिंग के लिए आया हूं.'
 

10:36 AM (2 दिन पहले)

संजय राउत के आवास पहुंचे अरविंद सावंत-अनिल देसाई, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जानकारी आ रही है कि अरविंद सावंत और अनिल देसाई संजय राउत के घर पहुंच गए हैं, जहां अहम मीटिंग जारी है. मीटिंग के बाद संजय राउत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

10:30 AM (2 दिन पहले)

पहले 15 करोड़ वाला वार, और अब नंबर गेम पर सवाल..क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दिया गेम

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र की राजनीति में जब भी कोई बड़ा सियासी तूफान आता है तो मातोश्री (उद्धव ठाकरे का निवास स्थान) के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और 'चाणक्य' कहे जाने वाले संजय राउत और अनिल देसाई फ्रंटफुट पर नजर आते हैं. शिवसेना (यूबीटी) में फिर से टूट का खतरा मंडरा रहा है और 'ऑपरेशन टाइगर' को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:17 AM (2 दिन पहले)

'उद्धव को पता होना चाहिए उनके MP-MLA उन्हें क्यों छोड़ रहे हैं', बोले BJP नेता चंद्रशेखर

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में बोलते हुए मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले कहते हैं, 'उद्धव ठाकरे के सांसद कहां जाते हैं, इससे बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है. उद्धव ठाकरे को पता होना चाहिए कि उनके सांसद या विधायक उन्हें क्यों छोड़ रहे हैं. अगर वो एकनाथ शिंदे के पास जा रहे हैं तो ये मामला उनसे जुड़ा है. न तो हमारे मुख्यमंत्री और न ही हमारे किसी नेता का इससे कोई संबंध है. बीजेपी को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?'

संजय राउत के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सांसदों और विधायकों पर ऐसे आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए. ये कहना सही नहीं है कि कोई सांसद या विधायक पैसे के लिए अपना पक्ष बदलता है. इस बात की जांच होनी चाहिए कि कोई विधायक या सांसद पार्टी क्यों छोड़ता है. बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.'

Advertisement
10:13 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली में नहीं हैं श्रीकांत शिंदे

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे दिल्ली में नहीं हैं. वह महाबलेश्वर में हैं. वो आज रात या कल दिल्ली पहुंचेंगे.
 

10:03 AM (2 दिन पहले)

'ये ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन प्रगति', बोलीं- शाइना एनसी

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर नहीं ऑपरेशन प्रगति है. महाराष्ट्र की जनता उनसे प्यार करती है. सबको पता है असली टाइगर कौन है. इसमें ज्यादा अनुमान की रूरत नहीं है.
 

9:54 AM (2 दिन पहले)

Sena UBT split: श्रीकांत के आवास पर नहीं हुई कोई बैठक

Posted by :- Nitin

यूबीटी में बागवत की अटकलों के बीच जानकारी आ रही है कि श्रीकांत शिंदे अभी स्पीकर से नहीं मिल रहे हैं. सबसे पहले बागी गुट को स्पीकर को पत्र सौंपना होगी. सूत्रों का कहना है कि सुबह श्रीकांत के आवास पर कोई बैठक नहीं हैं.

9:50 AM (2 दिन पहले)

यूबीटी ने गुरुवार को बुलाई संसदीय दल की बैठक

Posted by :- Nitin

यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को दिल्ली में अपनी संसदीय दल की बैठक बुलाई है. इससे पहले यूबीटी सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे इंडस्ट्री कमेटी की मीटिंग के लिए दिल्ली गए हैं और यहां खबर कुछ और ही दिखाई जा रही है.

उन्होंने आगे कहा कि हिंगोली के सांसद नागेश अष्टेकर ने कहा, 'मैं हिंगोली में हूं, लेकिन ये लोग मेरे नकली दस्तख़त बना सकते हैं! अब जो लोग ऐसा कर रहे हैं... इस बार जनता और शिव सैनिक उन्हें बख्शेंगे नहीं. ये तो पक्का है!'

9:15 AM (2 दिन पहले)

'मेरा शिंदे गुट से कोई लेना-देना नहीं', बोले- संजय पाटिल

Posted by :- Nitin

UBT सांसद संजय पाटिल ने भी शिंदे गुट में शामिल होने की इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में हूं और अगर आपको कुछ पूछना हो तो कृपया संजय राउत और अरविंद सावंत से पूछें. उन्होंने आगे कहा कि कल हमें अपनी संसदीय दल की बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है. मैं एकनाथ शिंदे जी से क्यों मिलूंगा? मेरा एकनाथ शिंदे से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement
8:59 AM (2 दिन पहले)

Shiv Sena crisis news: 'उनके पास नहीं है 2/3 नंबर, हमने स्पीकर को लिखा है पत्र', बोले- संजय राउत

Posted by :- Nitin

Shiv Sena crisis news: उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी में बड़ी टूट के बीच के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनके (बागी सांसदों) पास जरूरी नंबर नहीं है. हमारे सांसदों को तोड़ने की उनकी कोशिशें नाकाम रहेगी. उन्हें 2/3 बहुमत की जरूरत है जो उनके पास नहीं है.

उन्होंने बातचीत में आगे कहा कि हमने स्पीकर को भी पत्र लिखकर बीजेपी की बुरी साजिशों के बारे में जानकारी दी है. हमें अपने सांसदों पर भरोसा है, लेकिन वो दबाव बनाने और लोगों को धमकाने के हथकंडे अपना रहे हैं.

यूबीटी सांसद ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वो (बागी सांसद) मोदी या अमित शाह के चेहरे पर नहीं जीते थे. उद्धव ठाकरे ने ही उनके लिए कड़ी मेहनत की थी और प्रचार किया था.

8:42 AM (2 दिन पहले)

Crisis in Shiv Sena UBT: 'मैं कहीं नहीं जा रहा', बोले उद्धव ठाकरे के सांसद राजाभाऊ

Posted by :- Nitin

Crisis in Shiv Sena UBT: उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी में बड़ी टूट अब तय मानी जा रही है. इसी बीच यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे ने आज तक से खास बातचीत में बताया कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं. वो उद्धव ठाकरे के साथ ही रहेंगे. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह संसदीय समिति की बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं जो दोपहर तीन बजे होनी है. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि मैं 10-साढ़े दस बजे तक दिल्ली पहुंच जाऊंगा.

7:57 AM (2 दिन पहले)

महाराष्ट्र में आज ही हो जाएगा सारा खेला, पहले शिंदे के साथ बैठक, फिर स्पीकर से मुलाकात करेंगे उद्धव गुट के बागी

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में लिखी गई 'ऑपरेशन टाइगर' की पटकथा को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. उद्धव ठाकरे की शिवेसना (यूबीटी) के साथ आज ही सारा खेला हो जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) में टूट अब तय हो गई है, उद्धव के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं और एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

7:42 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली लौटे लोकसभा अध्यक्ष

Posted by :- Nitin

उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर से टूट होने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि 9 में 6 बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह शिंदे गुट के साथ बैठक के बाद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मंगलवार रात को दिल्ली लौट आए हैं.

7:33 AM (2 दिन पहले)

संजय राउत के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र का राजनीतिक भूचाल अब दिल्ली पहुंच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UBT खेमे की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस संजय राउत के आवास पर सुबह करीब 9 बजे होने की संभावना है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राउत जैसे नेता संबोधित करेंगे.  

Advertisement
7:26 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली: श्रीकांत शिंदे के आवास पर सुबह 8:30 बजे UBT बागी सांसदों की बैठक

Posted by :- Nitin

सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद बुधवार सुबह-सुबह श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों ने ये भी बताया कि ये बैठक बुधवार सुबह 8:30 बजे होगी. इसके बाद सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे और एक अगल नया गुट बनाने का दावा पेश करेंगे.

(इनपुट- पीयूष मिश्रा)

7:21 AM (2 दिन पहले)

'महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा, 15-15 करोड़ एडवांस दिए...', संजय राउत का दावा

Posted by :- Nitin

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से छह सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है.

इस बीच एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूबीटी के नौ में से छह सांसद अलग गुट बनाएंगे. ये सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दो बागी सांसद भी दिल्ली पहुंच गए हैं. परभणी सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
Advertisement