scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

8th Pay Commission: 24 महीने का एरियर और मोटी सैलरी, सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले!

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशबखरी
  • 1/6

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशबखरी आ रही है. उम्‍मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग अगले साल से लागू हो जाएगा, जो जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है. हालांकि अभी आयोग रिपोर्ट तैयार कर रहा है और सरकार इसकी सिफारिशों पर विचार-विमर्श कर रही है. लेकिन अगर ये लागू होता है तो कर्मचारियों को मोटी सैलरी और एरियर दोनों का लाभ दिया जा सकता है.

कब से लागू होगा ये वेतन आयोग
  • 2/6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग चाहे जबसे लागू किया जाए, लेकिन इसके 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा, क्‍योंकि दिसंबर 2025 तक 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है. मान लीजिए अगर सरकार इसे 2027 के अंत तक लागू करती है तो कर्मचारियों को 24 महीने का एरियर मिलेगा. 

कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्‍टर
  • 3/6

फिटमेंट फैक्‍टर जितना ज्‍यादा रहेगा, कर्मचारियों को उतना ही मोटा पैसा दिया जाएगा. कर्मचारी यूनियनों ने 1.92 से लेकर 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. अगर ये मांग मान ली जाती है तो सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Advertisement
कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी
  • 4/6

कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि उनकी मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 52,000 रुपये कर दिया जाए. अगर ऐसा होता है तो बाकी कर्मचारियों की सैलरी में भी करीब 3 गुना तक इजाफा हो सकता है. 
 

अलाउंस में भी होगी बढ़ोतरी
  • 5/6

अभी कर्मचारी संघों ने अपनी-अपनी मांग 8वें वेतन आयोग के सामने पेश की है, जिसके तहत छुट्टी से लेकर सैलरी और अलाउंस बढ़ोतरी के बारे में मांग रखी गई है. ट्रैवेल अलाउंस और एचआरए को लेकर भी नया स्‍ट्रक्‍चर लाने की बात कही गई है.

रिपोर्ट तैयार कर रहा आयोग
  • 6/6

फिलहाल 8वां वेतन आयोग, देश के अलग-अलग जगह पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहा है और कर्मचारियों की जरूरतों को जानने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद कर्मचारी संघ सरकार के सामने ये रिपोर्ट पेश करेगा, जिसके बाद सरकार इसकी जांच करके लागू करेगी. 

Advertisement
Advertisement