scorecardresearch
 

आंध्र के कुरनूल में सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी में भिड़ंत, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के निकट हुआ, जब एक बोलरो वाहन की एक लॉरी (रेडी-मिक्स लॉरी) से आमने-सामने की टक्कर हो गई. मृतक सभी कर्नाटक के चिक्कमगलूरु क्षेत्र के तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं.

Advertisement
X
कुरनूल सड़क हादसे में 8 की मौत. (Photo: representational image )
कुरनूल सड़क हादसे में 8 की मौत. (Photo: representational image )

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में गुरुवार को एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी (ट्रक) के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा पर निकले थे.

कुरनूल पुलिस ने बताया कि मंत्रालयम मंडल में चिलकलडोना गांव के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली थी. लोगों ने बताया कि एक बोलेरो और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है.

हादसे की सूचना मिलते ही कुरनूल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. बोलेरो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि 10 से 12 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें एमिगनूर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के निवासी थे और कर्नाटक से आ रहे थे, तभी बोलेरो और सामने से आ रही लॉरी में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement