scorecardresearch
 

डिप्टी सीएम पवन कल्याण की हुई सर्जरी, 10 साल पुरानी चोट का ऑपरेशन

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण की मुंबई में कंधे की सर्जरी हुई है. दोनों कंधों में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने जल्द ऑपरेशन की सलाह दी थी. पहला ऑपरेशन सफल रहा है, जबकि दूसरे कंधे की सर्जरी दो महीने के भीतर होगी.

Advertisement
X
पवन कल्याण को 10 साल पहले चोट लग गई थी. (Photo: ITG)
पवन कल्याण को 10 साल पहले चोट लग गई थी. (Photo: ITG)

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण की शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में सफल सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने उनके दाएं कंधे का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे तक किया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

जानकारी के मुताबिक, पवन कल्याण के दोनों कंधों में रोटेटर कफ (Rotator Cuff) की गंभीर चोट और मांसपेशियों में चोट पाई गई थी. हाल ही में हुई मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने साफ कहा था कि जल्द से जल्द सर्जरी कराना जरूरी है. हालांकि, पवन कल्याण ने पहले अपने सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रम पूरे किए और उसके बाद ऑपरेशन कराने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: Youtuber रावण 6 दिन में पांचवीं बार गिरफ्तार, पवन कल्याण पर टिप्पणी के बाद UAPA में केस दर्ज

डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों कंधों का एक साथ ऑपरेशन करने पर दर्द और रिकवरी की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती. इसलिए पहले दाएं कंधे की सर्जरी की गई है. मेडिकल टीम ने बताया कि बाएं कंधे का ऑपरेशन भी अगले दो महीनों के भीतर किया जाएगा.

बताया गया है कि पवन कल्याण को यह चोट पहली बार वर्ष 2016 में लगी थी. उस समय शुरुआती के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन लगातार व्यस्त राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के कारण वह पूरी तरह आराम नहीं कर सके. पिछले कुछ समय से कंधों में दर्द लगातार बढ़ता गया. हालिया जांच में दोनों कंधों में गंभीर रोटेटर कफ इंजरी और मसल टियर की पुष्टि हुई, जिसके बाद सर्जरी का फैसला लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी को गाली देना नहीं', क्यों बोले पवन कल्याण

ऑपरेशन से पहले शुक्रवार को उनकी सभी जरूरी मेडिकल जांच पूरी की गई थीं. शनिवार सुबह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दाएं कंधे का सफल ऑपरेशन किया. अस्पताल की तरफ से बताया गया कि सर्जरी सफल रही है और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पवन कल्याण के ऑपरेशन की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और जन सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते हुए बड़ी संख्या में संदेश साझा किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement