scorecardresearch
 

अनंत अंबानी ने रखी वनतारा यूनिवर्सिटी की नींव, होगी वन्यजीव-पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई

अनंत अंबानी ने जामनगर में वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंसेज के लिए दुनिया की पहली वंतारा ग्लोबल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के पीछे का उद्देश्य भारत को वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन का वैश्विक केंद्र बनाना है. यहां मॉडर्न साइंस, ट्रेडिशनल नॉलेज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के जरिए नई पीढ़ी को तैयार किया जाएगा.

Advertisement
X
जामनगर में वंतारा यूनि​वर्सिटी की आधारशिला रखते मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका. (Photo: ITG)
जामनगर में वंतारा यूनि​वर्सिटी की आधारशिला रखते मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका. (Photo: ITG)

वंतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंसेज के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च करने की घोषणा की है. यह यूनिवर्सिटी गुजरात के जामनगर में स्थापित की जाएगी. वंतारा एक ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ऑर्गेनाइजेशन (वैश्विक वन्यजीव संरक्षण संस्था) है, जिसकी स्थापना रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने की है. 

वंतारा यूनिवर्सिटी को एक आधुनिक 'गुरुकुल' और उद्देश्य-आधारित शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य भारत को वन्यजीव संरक्षण और वेटरनरी एजुकेशन (पशु चिकित्सा) के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. यह यूनिवर्सिटी एनिमल वेलफेयर, साइंटिफिक इनोवेशन और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन में भविष्य में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

वंतारा यूनिवर्सिटी के स्थापना समारोह में अनंत अंबानी ने कहा, 'संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम किस तरह संवेदनशीलता, ज्ञान और कौशल के साथ नई पीढ़ी को तैयार करते हैं. वंतारा यूनिवर्सिटी का विचार मेरे व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित है, जब मैंने जानवरों को संकट में देखा और उनकी बेहतर देखभाल की आवश्यकता को महसूस किया. यह प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना से प्रेरित है, जहां से ज्ञान की वैश्विक धारा प्रवाहित होती थी. यह आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः से प्रेरित है, जिसका अर्थ है कि सभी दिशाओं से हमारे पास नेक विचार आएं. विश्वविद्यालय एक ऐसी नई पीढ़ी का निर्माण करना चाहता है जो प्रत्येक जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: वंतारा ने 41 विलुप्त घोषित स्पिक्स मैकॉ को ब्राजील में फिर से बसाने के लिए ACTP के साथ मिलाया हाथ

वंतारा यूनिवर्सिटी की नींव रखते वक्त बिजोलिया सैंडस्टोन का उपयोग किया गया, जो प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है. यह सैंडस्टोन भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा का प्रतीक है. हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस समारोह में एजुकेशन, साइंस, कंजर्वेशन, पब्लिक लाइफ से जुड़े कई गणमान्य लोग, अनंत अंबानी के शिक्षक और मार्गदर्शक शामिल हुए. देश की अलग-अलग इकोलॉजी जैसे- ग्रासलैंड, जंगल, वेटलैंड, रेगिस्तान और हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई मिट्टी, पानी और पत्थरों का उपयोग करके विश्वविद्यालय की नींव रखी गई, जो भारत की जैव-विविधता और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है.

वंतारा यूनिवर्सिटी में वाइल्डलाइफ मेडिकल ट्रीटमेंट, सर्जरी, न्यूट्रिशन, बिहेविरियल साइंस, जेनेटिक्स, एपिडेमियोलॉजी, कंजर्वेशन पॉलिसी और नेचुरल एनिमल केयर जैसे सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री के साथ स्पेशल कोर्स पढ़ाए जाएंगे. यह यूनिवर्सिटी रिसर्च, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक रेजिडेंशियल कैंपस के रूप में डेवलप होगा. यह यूनिवर्सिटी ग्राउंड एक्सपीरियंस और एजुकेशनल नॉलेज को जोड़ते हुए भविष्य के वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट तैयार करेगी, जो वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और इकोलॉजी के सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों का समाधान कर सकें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement