scorecardresearch
 

'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप' अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, साथ खड़ी दिखीं डिंपल और प्रिया सरोज

Akhilesh Yadav Speech: संसद में छात्रों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह किसी दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं का मुद्दा है. सदन में उनका सवाल क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान सांसद डिंपल यादव भी उनके साथ मौजूद रहीं. 

Advertisement
X
अखिलेश यादव ने संसद में तीखे सवाल उठाए (Photo: PTI)
अखिलेश यादव ने संसद में तीखे सवाल उठाए (Photo: PTI)

संसद में छात्रों के मुद्दे पर सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव का आक्रामक अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद अब संसद के भीतर भी उन्होंने सरकार पर तीखे सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस, सपा, भाजपा या किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के छात्रों और युवाओं का मुद्दा है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप ?  

संसद में क्यों गरजे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि संसद में विपक्ष को छात्रों के मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया जाता तो प्रधानमंत्री आवास तक जाने की नौबत नहीं आती. उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया. उनके अनुसार, छात्रों का मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं से जुड़ा विषय है. लोकसभा अध्यक्ष से उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या भाजपा का नहीं है. यह उन लाखों छात्रों और युवाओं का विषय है, जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि छात्र जब अपनी बात नहीं रख पाएंगे तो स्वाभाविक रूप से सड़क पर उतरेंगे. लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए.

Advertisement

क्या समझौता कर लिया आपने

सदन में अखिलेश यादव ने अध्यक्ष से सवाल किया कि आखिर विपक्ष को पूरा अवसर क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने कहा,आपने इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया... क्या समझौता कर लिया आपने? हमें क्यों नहीं बोलने दिया? उनके इस बयान के बाद सपा सांसदों ने उनका समर्थन किया.  अखिलेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुए कथित व्यवहार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि छात्रों के हाथ तोड़े गए, सिर फोड़े गए और कपड़े फाड़े गए. इसी क्रम में उन्होंने सवाल किया, क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप ? यही बयान अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा साझा किया जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है.

प्रधानमंत्री से बयान की भी मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा हो जाती तो विपक्ष को प्रधानमंत्री आवास तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री अन्य मंचों से युवाओं पर अपनी बात रख सकते हैं तो संसद में इस मुद्दे पर बयान क्यों नहीं दे सकते. संसद में जब अखिलेश यादव सरकार पर सवाल उठा रहे थे, उस दौरान सांसद डिंपल यादव, प्रिया सरोज सहित अन्य सांसद भी उनके पीछे मौजूद दिखाई दिए.

Advertisement

हाल के दिनों में छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव भी सक्रिय रही हैं. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो भी चर्चा में आया था, जिसमें वह एक घायल छात्र की मदद करती दिखाई दी थीं. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने लखनऊ स्थित अपने मुख्यालय पर डिंपल यादव के संघर्ष और छात्रों के बीच मौजूदगी वाले पोस्टर भी लगाए हैं. समाजवादी पार्टी पिछले कुछ दिनों से छात्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है. पार्टी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष होनी चाहिए और युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement