scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

शनिवार सुबह की ताजा खबरें: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब NDA बहुमत के करीब पहुंच गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है.

Advertisement
X
आज की ताजा खबरें पढ़ें. (Photo- X/Nitin Nabin)
आज की ताजा खबरें पढ़ें. (Photo- X/Nitin Nabin)

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में शामिल होकर, एनडीए की ताकत बढ़ा दी है. आरबीआई ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है और अब ये मामला हाईकोर्ट जा सकता है. दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हीटवेव शुरू हो गई है. पढ़े शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

राज्यसभा में बढ़ी NDA की ताकत, बहुमत के करीब पहुंची BJP, AAP सांसदों के आने से बदले समीकरण

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के बाद शुक्रवार को NDA को राज्यसभा में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है. AAP सांसदों के स्विच होने के बाद NDA की कुल ताकत अब 145 हो गई है. राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 244 है, जिसमें दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सांसदों की जरूरत होती है. यानी NDA अभी भी 18 सांसदों से कम हैं.

RBI ने कैंसिल किया Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, अब जमा पैसों का क्या होगा?

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. साथ ही इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया. RBI अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी जाएगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर एक बैनर लिस्ट है. बैनर पर बताया है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है. साथ ही सभी के डिपॉजिट लौटाने के लिए पर्याप्त फंड है.

Advertisement

दिल्ली में हीटवेव के दिन शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, सोमवार से बदलेगा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन की पहली हीटवेव दर्ज की गई. राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है. मौसम विभाग ने सोमवार से दिल्ली के आसमान में बादल छाने और मंगलवार को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है, इससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है.

अमेरिकी डेलिगेशन से मुलाकात नहीं करेंगे अराघची, पाकिस्तान को अपनी शर्तें सौंपेगा ईरान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे. ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा के दौरान अराघची पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर से मिलेंगे. अराघची के इस दौरे के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी सीधी बैठक की योजना नहीं है. ईरान अपना संदेश पाकिस्तान के ज़रिए वाशिंगटन तक पहुंचाएगा.

RCB vs GT, IPL 2026 Highlights: साई सुदर्शन के शतक पर व‍िराट कोहली- देवदत्त पड‍िक्कल पड़े भारी, RCB ने GT को धोया

IPL 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले खेलते हुए साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 205 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में RCB ने 7 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. इस मैच में कोहली 81 रनों की पारी खेली.

Advertisement

तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों की कटेगी 50% सैलरी, 14,000 करोड़ के बकाया भुगतान का बना प्लान

तेलंगाना सरकार की कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के वेतन में 50% की स्वैच्छिक कटौती करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ₹14,000 करोड़ के बकाया को 100 दिनों के अंदर निपटाने के लिए एक ठोस एक्शन प्लान को मंजूरी दी है. इसके अलावा कैबिनेट में कई मुद्दों पर चर्चा की और कई फैसले लिए. बैठक में गच्चीबोवली स्टेडियम को लेकर एक बड़ा विजन पेश किया गया है.

बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर में पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर कदाचार और पक्षपात के आरोपों के चलते डायमंड हार्बर क्षेत्र में 5 पुलिस अधिकारियों को तत्काल  निलंबित कर दिया है. आयोग ने इनके खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश भी दिया है. निलंबित अधिकारियों में सबसे पहले डायमंड हार्बर के ASP संदीप गराई का नाम शामिल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement