पेटीएम, टेक्नोलॉजी कंपनी
पेटीएम (Paytm – Pay Through Mobile) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है. यह नोएडा में स्थित एक कंपनी है जो डिजिटल भुगतान प्रणाली, ई-कॉमर्स और वित्तीय सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है (Specialization and Headquarter). पेटीएम 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. यह मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल भुगतान, यात्रा, मूवी और इवेंट बुकिंग के साथ-साथ किराने की दुकानों, फलों और सब्जियों की दुकानों, रेस्तरां, पार्किंग, टोल, फार्मेसियों और शैक्षणिक संस्थानों में पेटीएम क्यूआर कोड के साथ ऑनलाइन भुगतान की सेवा देता है. 2020 तक, पेटीएम का मूल्य 16 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया था (Paytm Value). यह दुनिया की सबसे मूल्यवान फिनटेक कंपनियों में से एक है (One of the highest valued fintech companies).
कंपनी के अनुसार, पूरे भारत में 2 करोड़ से अधिक व्यापारी अपने QR कोड भुगतान (QR Code Payment) प्रणाली का उपयोग कर सीधे अपने बैंक खाते में पेमेंट स्वीकार करते हैं.
पेटीएम की स्थापना अगस्त 2010 में विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ भारतीय राजधानी क्षेत्र में स्थित नोएडा में की थी (Paytm Founder). यह प्रीपेड मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू हुआ, और बाद में 2013 में डेटा कार्ड, पोस्टपेड मोबाइल और लैंडलाइन बिल भुगतान जोड़ा गया.
अक्टूबर 2011 में, सफायर वेंचर्स (SAP Ventures) ने One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications) में $10 मिलियन का निवेश किया. जनवरी 2014 तक, कंपनी ने पेटीएम वॉलेट लॉन्च किया, जिसे भारतीय रेलवे और उबर ने भुगतान विकल्प के रूप में जोड़ा. 2015 में, इसने शिक्षा शुल्क, मेट्रो रिचार्ज, बिजली, गैस और पानी के बिल भुगतान को जोड़ा. अगस्त 2015 में इसके 10.4 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स थे. मार्च 2015 में, पेटीएम में चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने एक बड़ा निवेश करते हुए 40 फीसदी स्टॉक खरीद लिया. मई 2017 में, इस कंपनी का अनुमानित मूल्य $10 बिलियन था. अगस्त 2015 में, पेटीएम को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लॉन्च करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त हुआ. फरवरी 2017 में, पेटीएम ने अपना पेटीएम मॉल ऐप लॉन्च किया (Paytm Users and Apps).
2017 में, यह 10 करोड़ से अधिक ऐप डाउनलोड को पार करने वाला भारत का पहला भुगतान ऐप बन गया. 2018 तक, इसने व्यापारियों को 0% शुल्क पर पेटीएम, यूपीआई और कार्ड से भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में स्वीकार करने की अनुमति देना शुरू कर दिया.
नवंबर 2021 में, One97 कम्युनिकेशंस ने अपना IPO लॉन्च किया, जिसमें 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर ₹18,300 करोड़ (US$2.4 बिलियन) जुटाए गए. यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था (Paytm IPO).
पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पास कंपनी के 14.67% शेयर हैं. ऐंट समूह के पास 29.71% और सॉफ्टबैंक विजन फंड के पास 19.63% शेयर हैं (Paytm Funding and Shareholding).
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, भारतीय रिजर्व बैंक ने कैंसिल कर दिया है. जिसके बाद आज पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. पेटीएम के शेयर 8 फीसदी तक गिर गए.
शनिवार सुबह की ताजा खबरें: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब NDA बहुमत के करीब पहुंच गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का लाइसेंस 24 अप्रैल को कैंसिल कर दिया. इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया है.
Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रद्द कर दिया है, जिसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. अब सवाल आता है कि जिन लोगों के पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रकम जमा हैं, उस रकम का क्या होगा. इस संबंध में RBI ने साफ कर दिया है कि सभी की रकम सेफ है और कस्टमर को उनकी रकम वापस कर दी जाएगी.
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है और बैंकिंग सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई हैं. RBI ने कहा कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और बैंक के पास सभी जमा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है.
ब्रोकरेज JM Financial के मुताबिक Paytm के स्टॉक में करीब 53% का अपसाइड संकेत मिलता है. यानी यहां शेयर 53 फीसदी उछाल की संभावना है. पेटीएम के शेयर ने एक साल में 44 फीसदी रिटर्न दिया है.
Aligarh Richest Men: विजय शेखर शर्मा ने साल 2010 में One97 Communications के तहत Paytm लॉन्च किया, शुरुआत मोबाइल रिचार्ज प्लेटफॉर्म के रूप में हुई. फिर 2016 की नोटबंदी के बाद पेटीएम रातो-रात घर-घर में पहचाना जाने लगा.
Airtel के पोर्टफोलियों में कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं. आज आपको सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रिचार्ज की कीमत 199 रुपये है, जो एयरटेल के ऑफिशियल ऐप और पोर्टल पर लिस्टेड है. पेटीएम से ये रिचार्ज गायब है.
Paytm AI Soundbox: पेटीएम ने एक नया AI पावर्ड साउंडबॉक्स लॉन्च किया है. इसमें डुअल स्क्रीन है और इनबिल्ट AI Assistant दिया गया है. कंपनी के मुताबिक अब Paytm का अप्रोच AI फर्स्ट हो रहा है.
अब क्रेडिट कार्ड नहीं भर सकेंगे किराया RBI ने बदला नियम RBI ने क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट पर बड़ा बदलाव किया है अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड से मकान मालिक को रेंट नहीं दे पाएंगे दरअसल कई यूजर्स इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर रहे थे
अमेरिका में वन बिग ब्यूटीफुल बिल के तहत एक प्रस्ताव सामने आया है, जिसमें बच्चों के नाम पर शेयर मार्केट में 1000 डॉलर का निवेश किया जाएगा. जिसे लेकर पेटीएम के फाउंडर ने टिप्पणी की है.
Stock Market : शेयर बाजार में बुधवार को दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान आईटी दिग्गज टीसीएस से लेकर अडानी पोर्ट्स तक के शेयर भरभराकर टूटे.
इस स्पष्टीकरण के बाद Paytm के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसके शेयर 10 फीसदी तक टूट गए.
Paytm Hide Payment Feature: Paytm ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Hide Payment है. यह फीचर Paytm App पर काम करेगा.
Stock Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार को आई तूफानी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लगा नजर आया. मामूली बढ़त के साथ ओपन होने के बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई और Sensex घंटेभर के कारोबार के बाद 1000 अंक से ज्यादा टूट गया.
Operation Sindoor Impact On Stock Market: भारत की ओर से पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक में 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर है और 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस हमले का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है और इसकी चाल बदली-बदली नजर आई.
फिनटेक फर्म का ऑपरेशनल से रेवेन्यू 15.69 फीसदी घटकर 1,911.5 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में रेवेन्यू 2,267.1 करोड़ रुपये रहा था.
Stock Market में तेजी का सिलसिला जारी है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने तेज शुरुआत की. Sensex ने खुलने के साथ ही 555 अंकों की छलांग लगा दी और फिर देखते ही देखते 1000 अंक से ज्यादा उछल गया.
UPI Down: शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे UPI की सर्विस अचानक ठप पड़ गईं, इसका असर बहुत से लोगों पर दिखाई दिया. इस दौरान अगर आपकी पेमेंट फंस जाती है तो क्या करें.
अहमदाबाद में Paytm के कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. साइबर क्राइम ब्रांच ने 6 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने 10 अलग-अलग शहरों के 500 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करके करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की है. देखें गुजरात आजतक.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई. मार्केट ओपन होने के साथ ही BSE Sensex करीब 400 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ खुला और मिनटों में ये 76000 के पार निकल गया. निफ्टी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली.