अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य पूर्व के देशों और खुद ईरान के अनुरोध पर उन्होंने वीकेंड में ईरान पर होने वाले नए अमेरिकी हमलों को फिलहाल रोक दिया है. ट्रंप का दावा है कि युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौते के मापदंडों पर सहमति बन गई है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...
1. US-ईरान जंग खत्म होने के करीब? ट्रंप का बड़ा दावा- खाड़ी देशों के कहने पर टाले अमेरिकी हमले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य पूर्व के देशों और खुद ईरान के अनुरोध पर उन्होंने वीकेंड में ईरान पर होने वाले नए अमेरिकी हमलों को फिलहाल रोक दिया है. ट्रंप का दावा है कि युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौते के मापदंडों पर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा कि हमलों पर यह रोक तभी जारी रहेगी, जब समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सके.
2. कहीं बाढ़ का कहर, कहीं बारिश की फुहारें... जानें दिल्ली से केरल तक का WEATHER UPDATE
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इस दौरान IMD ने केरल के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा गुजरात के कई जिलों में तो बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के मौसम की बात करें तो शनिवार रात को राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई. IMD ने आगामी कुछ दिनों के लिए दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है.
3. सुबह-सुबह हिली दिल्ली! महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता
दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप का मुख्य केंद्र देश की राजधानी दिल्ली का उत्तरी जिला रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई. इस भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में स्थित था. जमीन के भीतर इसकी गहराई सिर्फ 8 किलोमीटर दर्ज की गई.
4. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा! एक दिन में 8 गोल्ड, मेडल टैली में चौथे नंबर पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत शनिवार को 8 गोल्ड मेडल्स के साथ कुल 39 मेडल्स जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत के नाम अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हो चुके हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ टॉप पर है. वहीं इंग्लैंड 26 गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर और कनाडा 18 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है.
5. रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें फुल स्क्वॉड
सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान एक बार फिर स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार को सौंपी गई है. रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टीम में रिंकू सिंह, स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी शामिल हैं.
6.दिल्ली हाई कोर्ट ने किया 138 जजों का तबादला, NEET मामलों की सुनवाई कर रहे जज का भी ट्रांसफर
दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल अदालतों में 138 जजों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल के तहत NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के जज को NIA स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. अजय गुप्ता अब NEET पेपर लीक मामलों की समर्पित अदालत में सुनवाई की कमान संभालेंगे. राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में 13 नए जजों की बहाली की गई है.
7. बाढ़ प्रभावित सात राज्यों को केंद्र की मदद, एडवांस में जारी किए ₹2,117 करोड़
केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित सात राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत 2,117.85 करोड़ रुपये की सहायता एडवांस में जारी करने की मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि इससे राहत और बचाव काम बिना किसी रुकावट के जारी रखा जा सकेगा. हिमाचल को दूसरी किस्त के रूप में 193.95 करोड़ रुपये और ओडिशा को 500 करोड़ रुपये एडवांस में दिए जा रहे हैं.
8.अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और कई घायल
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में शनिवार को एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को ढेर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को ढेर कर दिया है.