केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट के जरिए भारत में प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा है. वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को 'इंडेंचर्ड सर्वेंट्स' कहने वाले बयान पर सफाई दी है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में SIR के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाताओं को राहत देते हुए फॉर्म-6 भरने की मंजूरी दी है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें
दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल है. फ्रांस में प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह दुकानों में लूटपाट की गई. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट के जरिए भारत में प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए रची गई.'
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया विशालकाय टैंकर, जबर्दस्त धमाके से धधक उठा समंदर
ईरान की IRGC ने दावा किया है कि होर्मुज में एक और विशाल तेल टैंकर में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद विस्फोट हो गया है. ईरान का कहना है कि वह 'अवैध' मार्ग से होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहा था. इस टैंकर में 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल लदा हुआ था. इस धमाके से कुछ घंटे पहले भी एक अन्य टैंकर में ब्लास्ट हुआ था.
NZ दौरे से ठीक पहले रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल फ्लॉप, सिर्फ 1 रन बनाकर हुए OUT, बढ़ी फैन्स की टेंशन
रणजी ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलने उतरे शुभमन गिल महज 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. इस पारी में गिल क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे और बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल की गेंद का शिकार बन गए. गिल के इस तरह जल्दी आउट होने से पंजाब की टीम पहली पारी में दबाव में आ गई.
जापान मंगल ग्रह के चंद्रमा से लाएगा नमूने, मिशन की लॉन्चिंग 20 को
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा मंगल के चंद्रमा फोबोस से नमूने लाने वाले दुनिया के पहले मिशन के लिए तैयार है. मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन नाम का रोबोटिक अंतरिक्ष यान 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:41 बजे जापानी समयानुसार तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से एच3 रॉकेट पर लॉन्च होने वाला है. यह मिशन फोबोस से कम से कम 10 ग्राम सामग्री इकट्ठा करेगा.
'मैं अपने भारतीय सास-ससुर से प्यार करता हूं', H-1B वीजा विवाद के जेडी वेंस की सफाई
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को 'इंडेंचर्ड सर्वेंट्स' कहने वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने दक्षिण भारत से अमेरिका आए अपने सास-ससुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं. यह सफाई भारत की ओर से उनके बयान को 'अनुचित और बेहद आपत्तिजनक' बताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है.
वोटर लिस्ट से कटा नाम? दिल्ली HC का आदेश- बिना डर भरें फॉर्म-6
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए मतदाताओं को राहत देते हुए फॉर्म-6 भरने की मंजूरी दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की उस आशंका को गलतफहमी बताया, जिसमें उन्हें डर था कि फॉर्म-6 जमा करने पर 'गलत घोषणा' यानी False Declaration के आरोप में कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
'खालीपन रह गया है', 72 साल की उम्र में सिंगर नीति मोहन के पिता का निधन, हुईं भावुक
मशहूर सिंगर नीति मोहन और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है. उन्होंने 15 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर पिता की मौत की खबर शेयर की. श्रेया घोषाल, कपिल शर्मा, वरुण धवन जैसे तमाम सेलेब्स ने नीति की पोस्ट पर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया.
दिवाली पर रिलीज होगी प्रभास की 'स्पिरिट', रणबीर कपूर की रामायण से होगी सीधी टक्कर
फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 से बदलकर 29 अक्टूबर 2027 कर दी है. इसी मौके पर नितेश तिवारी की महाकाव् 'रामायण पार्ट 2' भी रिलीज होने वाली है. संदीप रेड्डी वांगा ने खुद रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इस नई तारीख से पर्दा उठाया.