scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि जिन घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वहां घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखा जा सकेगा. जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया.

Advertisement
X
जिन लोगों के पास घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. (Photo- Representational)
जिन लोगों के पास घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. (Photo- Representational)

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है. पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पढ़ें रविवार सुबह की 7 बड़ी खबरें...

1. घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. यह कदम घरेलू गैस के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ऑर्गेनाइज्ड और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
 

2. उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है. 'ऑपरेशन डिग्गी 2' के तहत चलाए गए इस जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी गोला-बारूद भी बरामद किया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों.


3. ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान की कंधार में एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

Advertisement

पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई हाल ही में उसके शहरों के ऊपर देखे गए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई.
 

4. दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान और 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने के आसार हैं.
 

5. अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द.... महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला

UAE एअरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के कारण 15 मार्च को एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई और अबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई. एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह में से पांच उड़ानें रद्द हैं, केवल एक दिल्ली-दुबई रिटर्न फ्लाइट चलेगी. अबू धाबी के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
 

Advertisement

6. ईरान जंग का खेल जगत पर असर... सऊदी-बहरीन में होने वाली Formula 1 रेस रद्द

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच Formula 1 और उसकी संचालन संस्था FIA ने ऐलान किया है कि अप्रैल में होने वाली बहरीन और सऊदी अरब की ग्रांड्स प्रिक्स रेस फिलहाल नहीं कराई जाएंगी. अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व के कई मुल्कों में हमले हुए. बहरीन और सऊदी अरब भी इससे प्रभावित हैं.
 

7.भारतीय समेत 3.5 अरब लोगों पर मंडरा रहा संकट! गूगल का 'जीरो डे' पर अलर्ट, तुरंत करें ये काम

गूगल के क्रोम ब्राउजर में दो खामियों को स्पॉट किया है, जिनके नाम CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 हैं. कंपनी ने इस ख़तरों को ज़ीरो डे वल्नरेबिलिटी की कैटेगरी में रखा है. साथ ही यूज़र्स को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने ब्राउज़र को अपडेट कर लें. क्रोम ब्राउज़र दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज़्यादा यूजर हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement