scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जून 2026 की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 जून को मॉनसून ने कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा बिहार के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है.

Advertisement
X
Monsoon Rain Update (File Photo- ITG)
Monsoon Rain Update (File Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश में अभी मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी (वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज आदि) में 18-22 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है. वहीं, शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफानी तेज़ी देखने को मिली है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सरकार ने फायर सेफ्टी के नियमों में बदलाव की पूरी तैयारी कर ली है. पढ़ें शुक्रवार की बड़ी खबरें.

बिहार में मॉनसून की एंट्री, यूपी में कब देगा दस्तक? IMD के Monsoon मैप में देखें अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 11 जून 2026 को पूर्वी बिहार के पूर्णिया, किशनगंज जैसे इलाकों में दस्तक दे दी है. अगले 7 दिन के अंदर मॉनसून के पूरे बिहार राज्य को कवर करने की उम्मीद है. वहीं, पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज आदि में 18 से 22 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है.

Stock Market Rally: ट्रंप का एक सिग्नल... रॉकेट बन गया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफानी तेज़ी देखने को मिली है. खुलने के साथ ही BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज़्यादा उछल गया, तो वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स में भी ज़ोरदार तेज़ी आई. निफ्टी ज़ोरदार उछाल के साथ 24,412 पर ओपन हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया, जिससे दुनिया में महंगाई का जोखिम कम हुआ है. 

Advertisement

दिल्ली में हर घर में लागू होंगे फायर सेफ्टी नियम,करने होंगे ये 4 काम, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सरकार ने फायर सेफ्टी के नियमों में बदलाव की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार अब ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत दिल्ली के हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगाना कानूनी रूप से अनिवार्य किया जा सके. सरकार का बिल्डिंग बायलॉज को संशोधन कर 15 मीटर के कम वाली इमारत को दायरे में लाने का प्लान है.

दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी-तूफान के बीच रातभर बजता रहा मोबाइल, आता रहा अलर्ट...

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इस दौरान रातभर मोबाइल फोन पर अलर्ट आते रहे. यह अलर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया था. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली के साथ ही यूपी-हरियाणा और कई अन्य राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों से अब इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूज़र्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीज़ल खरीदने पर रोक लगा दी है. सरकार ने उनसे अपनी ज़रूरतें बल्क सेल पॉइंट से पूरी करने को कहा है. पंपों से बल्क ख़रीद पर लगाई गईं ये पाबंदियां 90 दिनों तक लागू रहेंगी, हालांकि, इसे बढ़ाया भी जा सकता है.

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेजबान मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा, क्विनोनेस और जिमेनेज ने दागे गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज हो गया है. मेजबान मेक्सिको की फुटबॉल टीम ने गुरुवार को प्रतिष्ठित एजटेका स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 80,824 दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद थी.

व‍िम्बलडन 2026 में बम्पर जैकपॉट! चैम्प‍ियन पर बरसेंगे करोड़ों रुपए, प्राइज मनी सुनकर रह जाएंगे हैरान

व‍िम्बलडन ने खिलाड़ियों की बढ़ती मांगों के बीच 2026 संस्करण के लिए कुल प्राइज मनी में रिकॉर्ड 20% बढ़ोतरी का ऐलान किया. इस बढ़ोतरी के बाद पुरुष और महिला सिंगल्स चैम्प‍ियन को 36 लाख पाउंड यानी भारतीय रुपए में बात करें तो करीब-करीब ₹46 करोड़ मिलेंगे. वहीं कुल प्राइज मनी और भत्तों को मिलाकर यह आंकड़ा 6.42 करोड़ पाउंड तक पहुंच गया है.
 
'अमेरिका संग कोई डील फाइनल नहीं', ट्रंप के दावों को ईरान ने बताया अटकलें, कहा- अपनी 'रेड लाइन्स' पर नहीं झुकेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते और युद्ध खत्म होने के दावों को तेहरान ने खारिज कर दिया है. ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका संग किसी भी अंतिम समझौते की खबरें पूरी तरह से महज़ अटकलें हैं. इससे पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार निपटारा कर लिया है.

Advertisement

केरल में मिला निपाह वायरस का नया केस, 15 लोगों को किया क्वारंटाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

केरलम के कोझिकोड ज़िले में निपाह वायरस का एक नया मामला सामने आया है. ज़िला कलेक्टर एमएस माधविकुट्टी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि संक्रमित व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय रामनट्टुकारा के रूप में हुई है जो कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. मरीज़ के संपर्क में आए लोगों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement