scorecardresearch
 

बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

बेंगलुरु में वीरभद्र नगर के पास भीषण आग लग गई है और पांच से ज्यादा बसें आग की चपेट में आ चुकी है. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग की भयंकर लपटें दिख रही है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

Advertisement
X
आग लगने के बाद का एक दृश्य
आग लगने के बाद का एक दृश्य

बेंगलुरु के वीरभद्र इलाके में रविवार सुबह एकाएक कई बसों में भयंकर आग लग गई. आग पहले एक बस में लगी और देखते देखते कई और गाडियों को अपनी चपेट में ले लिया. शहर के वीरभद्र नगर के पास खडी बसें आग की चपेट में आ गईं. आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग की भयंकर लपटें दिख रही है.

आग बुझाने का काम जारी

जिस जगह यह आग लगी वहां बस स्टैंड के पास एक गैराज था. देखते ही देखते कई बसों में आग लग गई है. आशंका जताई जा रही है कि आग गैराज से शुरू हुई.अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. यह फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

(इनपुट- अनघा)

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement