scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

उत्तराखंड में टूट रहे पहाड़! मुंबई की सड़कें बनीं दरिया... 7 तस्वीरों में देखें मौसम का कहर

Rain
  • 1/7

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 3 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी, जिससे कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. (Photo: Reuters)

rain
  • 2/7

मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, यातायात ठप हो चुका है और जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है.

(Photo: Reuters)

Uttarakhand
  • 3/7

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. इस बीच, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है.

(Photo: PTI)
 

Advertisement
Rain
  • 4/7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, शुक्रवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.  

वहीं, बारिश के चलते लोगों को भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है.
(Photo: PTI)

Rain
  • 5/7

दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही, मॉनसून अब धीरे-धीरे उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय हो रहा है.

(Photo: AFP)

rain
  • 6/7

मुंबई में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: Reuters)

Rain
  • 7/7

दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ हिस्सों के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी है.

दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

(Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement