scorecardresearch
 
Advertisement
जम्मू-कश्मीर

अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए सजा भंडारा, सेल्फी पॉइंट्स पर तस्वीरें खिंचाते लोग, PHOTOS

Amarnath Yatra
  • 1/9

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं.

(Photo- PTI)
 

Amarnath Yatra
  • 2/9

कैंप में श्रद्धालुओं के रहने, खाने और ठहरने की खास व्यवस्था की गई है. गुजरात और महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है. वो भोले बाबा के भजन गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. पूरे यात्रा मार्ग पर भंडारे और लंगर की बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है.

(Photo- PTI)
 

Amarnath Yatra
  • 3/9

यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रीनगर के पंथा चौक स्थित ट्रांजिट कैंप में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. पूरा माहौल 'बाबा बर्फानी के जयकारों' से गूंज रहा है. 

(Photo- PTI)
 

Advertisement
Amarnath Yatra
  • 4/9

पंथा चौक ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए RFID ट्रैकिंग और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, जिन लोगों को मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराना है, उन्हें फिलहाल थोड़ी दिक्कतों और लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है.

(Photo- Pexels)
 

Amarnath Yatra
  • 5/9

सीआरपीएफ ने भी जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है ताकि 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा से पहले कोई कमी न रहे. डॉग स्क्वायड ने क्षेत्र का मुआयना किया है.

(Photo- PTI)
 

Amarnath Yatra
  • 6/9

आईजी कश्मीर वी. के. बिरदी ने कहा, 'अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है. हमारे सभी अधिकारी और जवान जमीन पर तैनात हैं. मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वो यात्रा के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.'

(Photo- ITGD)
 

Amarnath Yatra
  • 7/9

आईजीपी ने जमीन पर तैनात अधिकारियों से बातचीत की और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा. उन्होंने बताया कि इस बार पूरे रूट पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

(Photo- PTI)
 

Amarnath Yatra
  • 8/9

प्रशासन और सुरक्षा बल इस बार जीरो-टॉलरेंस नीति के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में जुटे हुए हैं.

(Photo- PTI)
 

Amarnath Yatra
  • 9/9

इस बार अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए एक खास बदलाव किया गया है. सुरक्षा बलों ने ट्रांजिट कैंपों में 'सेल्फी पाइंट्स' तैयार किए हैं. लोग यहां पहुंचकर भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के जवानों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और अपनी इस धार्मिक यात्रा की यादों को यादगार बना रहे हैं.

(Photo- ITGD)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement