उत्तराखंड के हरिद्वार में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में काले बादल घिर आए और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई. शुरुआत में बारिश धीमी थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार तेज हो गई और बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे. (Photo: PTI)
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक काफी देर तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही. बड़े-बड़े ओले गिरने की वजह से कई जगहों पर नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि के कारण कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. (Photo: PTI)
ओले गिरने से कई लोगों के सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए. उधमसिंह नगर में भी ओले गिरने की जानकारी मिली है. (Photo: PTI)
अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंडक बढ़ गई. बारिश और ओलों के बाद ऐसा लग रहा है कि अब ठंड की शुरुआत होने वाली है. (Photo: PTI)
उत्तराखंड के सीएम धामी ने पहले हवाई सर्वेक्षण करके नुकसान का जायजा लिया और फिर जमीन पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली. (Photo: PTI)
CM धामी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया. उन्होंने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तुरंत विस्तृत सर्वे करने, नुकसान का आकलन करने और तय समय में किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. (Photo:X/@pushkardhami)
इस बीच यूपी के बिजनौर जिले में भी शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में छाए काले बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई. इस दौरान जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई.
वहीं, बढ़ापुर स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है. स्कूल की छत पर निर्माणाधीन इमारत की दीवारें ध्वस्त होकर गिर गईं, जबकि कंप्यूटर रूम की छत का प्लास्टर झड़ने से फर्नीचर और कुछ कंप्यूटर को भी नुकसान हुआ.
(Photo: PTI)