scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Puja Special Train: इन दो स्टेशनों के बीच रोजाना पूजा स्पेशल ट्रेन, छह स्टॉपेज पर रुकेगी, जानें टाइमिंग

भागलपुर-कटिहार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन
  • 1/6

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले रेल यात्रियों को ईस्टर्न रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. इस मौके पर यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचें इसके लिए रेलवे के ओर से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इस क्रम में Eartern Railway ने भागलपुर-कटिहार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है, जो दोनों ओर से 7 अक्तूबर से लेकर 1 दिसंबर तक चलेंगी. (Photo: ITG)

अनरिजर्वड है ये पूजा स्पेशल ट्रेन
  • 2/6

अनरिजर्वड है ये पूजा स्पेशल ट्रेन
किफायती और आरामदायक यात्रा की बात होती है, तो भारतीय रेलवे सबसे आगे रहती है. आमतौर पर त्योहारों के अवसर पर ट्रेनों में भारी भीड़भाड़ देखने को मिलती है और इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे एक्स्ट्रा स्पेशल ट्रेनें संचालित करती है. ईस्टर्न रेलवे की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि छठ पूजा को लेकर चलाई जाने वाली ये Bhagalpur-Katihar Puja Special Train अनरिजर्व्ड ट्रेन है यानी इसमें जनरल सेकंड क्लास बोगियां हैं. (Photo: ITG)

ट्रेन नंबर और टाइमिंग
  • 3/6

ट्रेन नंबर और टाइमिंग
ईस्टर्न रेलवे की ओर से छठ पूजा स्पेशल अनरिजर्व्ड ट्रेन से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें, तो भागलपुर से कटिहार के बीच एक जोड़ी ट्रेन चलेगी. इनमें भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन का नंबर 03409 है, जो शाम 5.30 बजे भागलपुर से चलकर उसी दिन रात 11.30 बजे कटिहार पहुंचेगी. इसके अलावा कटिहार से ट्रेन नंबर 03410 सुबह 6.35 पर चलेगी और दोपहर 12.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी. (Photo: ITG)

Advertisement
कब से कब तक और कितने ट्रिप?
  • 4/6

कब से कब तक और कितने ट्रिप?
रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली ये पूजा स्पेशल ट्रेन भागलपुर से कटिहार के लिए 7 अक्तूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी. इसके अलावा कटिहार से भागलपुर से लिए 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक डेली सर्विस मिलेगी. दोनों ट्रेनें 55 ट्रिप लगाएंगी. (Photo: ITG)

भागलपुर-कटिहार से बीच ये स्टॉपेज
  • 5/6

भागलपुर-कटिहार से बीच ये स्टॉपेज
ईस्टर्न रेलवे की ओर से ट्रेन टाइमिंग और जर्नी डेट के साथ ही इन दोनों प्रमुख स्टेशनों के बीच पड़ने वाले स्टॉपेज के बारे में भी जानकारी दी गई है. दोनों ओर से चक्कर लगाने वाली ये ट्रेनें अकबरनगर, सुल्तानगंज, कल्याणपुर रोड, रतनपुर और मुंगेर स्टेशनों रुकेगी. यानी इन स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को भी फेस्टिव सीजन में रेलवे ने तोहफा दिया है. (Photo: ITG)

स्टेशनों पर भीड़ कम करने में मददगार
  • 6/6

स्टेशनों पर भीड़ कम करने में मददगार
दशहरा, दीवाली और छठ पूजा जैसे मौकों पर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे पहले से ही तैयारी करता है और ये स्पेशल ट्रेनें इस तैयारी के तहत चलाई जाती हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement