बीते चार दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती है.