scorecardresearch
 

वाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: बिजली के टावर से लटका मिला युवक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव कुएं में मिले

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है. खेत में बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि पास के कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए, पुलिस शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है.

Advertisement
X
पुलिस ने कहा- ये सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है. (Photo: ITG)
पुलिस ने कहा- ये सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है. (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से बेहद दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई है. जिले के मालेगांव तहसील स्थित तिवली गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए. खेत में बने बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष तुकाराम बकाल के रूप में हुई है, जो तिवली गांव का रहने वाला था. शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने खेत में बने बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा. इसी दौरान टावर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में एक महिला और दो बच्चों के शव तैरते मिले.

घटना की सूचना तुरंत शिरपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. ग्रामीणों की मदद से महिला और दोनों बच्चों के शवों को चारपाई के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया. बाद में उनकी पहचान संतोष बकाल की पत्नी और उसके दो बच्चों के रूप में हुई.

washim man found hanging from electric tower wife and two children found dead in well

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मालेगांव के सरकारी अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

शिरपुर के सब-इंस्पेक्टर इमरान पठान ने बताया कि शाम करीब चार बजे गांव के पुलिस पाटिल ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ने बिजली के टावर पर फंदा लगाकर जान दे दी है. साथ ही पास के कुएं में उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी ने मां को प्रेमी संग पकड़ा, धमकियों से टूटा परिवार, MP सामूहिक आत्महत्या कांड में पुलिस का खुलासा

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि परिवार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है.

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे वाशिम जिले को झकझोर कर रख दिया है. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना के पीछे की वजह जानने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement