महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प और भारी पथराव की दुखद घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए टोली तय मार्ग से गुजर रही थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि रास्ते में स्थित एक समुदाय विशेष के घरों पर गुलाल फेंकने के बाद मामला भड़क उठा. इसके जवाब में उस समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर पथराव शुरू कर दिया.
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बहस के बाद हुई पत्थरबाजी में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है.
महाराष्ट्र के वाशिम में 11 साल तक पुलिस विभाग की सेवा करने वाली बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड की श्वान स्टेफी का 11 अक्टूबर को निधन हो गया. स्टेफी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान उसे ट्रेनिंग देने वाले हैंडलर शरद वटाने अपने आंसू नहीं रोक सके, वे फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा- वो बच्चे जैसी थी.
महाराष्ट्र के वाशिम में साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग और पुलिस ने एक्शन लिया है. लखाला इलाके में दो सगी बहनों के घर छापा पड़ा तो 13 लाख रुपये कैश और करीब 2 करोड़ रुपये की 88 किलो चांदी मिली है. तलाशी में ब्लैंक चेक, कोरे बॉन्ड और साहूकारी के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर सहित कई दस्तावेज भी मिले हैं.
महाराष्ट्र के वाशिम में कथित अवैध साहूकारी के खिलाफ कार्रवाई में दो बहनों के घर से 13 लाख रुपये नकद और करीब 88 किलो चांदी बरामद हुई. टीम को ब्लैंक चेक, कोरे बॉन्ड और लेनदेन से जुड़े रजिस्टर भी मिले. दस्तावेजों की जांच जारी है. वीडियो में जानें क्या है मामला.
महाराष्ट्र के वाशिम में गणेशजी की मूर्ति के पास अश्लील वीडियो का QR कोड चिपकाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है और बताया कि वे हर स्कैन पर पैसे कमाते थे.
वाशिम में गणेश प्रतिमा के पास अश्लील वीडियो क्यूआर कोड लगाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों ने रात में स्कैनर चिपकाया था. स्कैन करने पर टेलीग्राम समूह खुलता और अश्लील सामग्री की लिंक दिखाई देती थी. आरोपियों ने पैसे कमाने के लिए ऐसा करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए हिरासत मिली.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने धरपकड़ तेज की है. करीब 200 कुत्ते पकड़े गए हैं, जबकि आठ महीनों में 935 का रेस्क्यू किया जा चुका है.
वाशिम जिले में सेना के एक जवान पर अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी ने पहले इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में महिला के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला खुल गया. पुलिस ने आरोपी जवान और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.
आज के दौर में अगर जेब से 500 रुपये भी गिर जाएं, तो उन्हें वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाती है. लेकिन महाराष्ट्र के वाशिम से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां बस में दो साल पहले छूटे 24 हजार रुपये आखिरकार उनकी असली मालिक तक पहुंच गए. इस पूरी कहानी का हीरो बना एक ईमानदार बस कंडक्टर... और सबसे बड़ा सुराग एक आधार कार्ड बना.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो साल पहले बस में छूटी 24 हजार रुपए की रकम बुजुर्ग महिला को आधार कार्ड की मदद से वापस मिली. कंडक्टर राजू वाणी की ईमानदारी और तकनीक के मेल से महिला की खोई हुई रकम सुरक्षित कोष से लौटाई गई. बुजुर्ग महिला ने कंडक्टर की तारीफ की और आभार जताया.
वाशिम जिले में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद तीन मासूम बच्चों और शव के साथ सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. उसने पुलिस से कहा कि उसकी गाड़ी में पत्नी की लाश है और उसने ही हत्या की है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के वाशिम में एक व्यक्ति पत्नी की मौत के बाद शव और तीन बच्चों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने उनकी देखभाल की और आरोपी को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले की अदालत ने पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में पूर्व थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. ये घटना 15 साल पहले की है, जब पारधी समाज के बेग्या पवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था और पुलिस की बेरहमी से पिटाई के कारण उनकी मौत हो गई थी.
महाराष्ट्र के वाशिम में 15 साल पुराने कस्टोडियल डेथ केस में पूर्व थानेदार समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा मिली. अदालत ने CID जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया. मृतक की मां ने अदालत के फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद उनके परिवार को न्याय मिला है.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पुलिस कस्टडी में हुई बेरहमी से हत्या के मामले में 15 साल बाद अदालत ने 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. 23 साल के बेगुनाह बेग्या पवार को पुलिस ने कस्टडी में इतना मारा था कि उसकी कई हड्डियां टूट गई थी. अब 15 साल बाद उनके दोषियों को सजा मिली है जिससे मां-बाप को सुकून मिल गया है.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है. खेत में बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि पास के कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए, पुलिस शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है.
महाराष्ट्र के वाशिम में नगर निगम की लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर दिया. नाला चोक होने से घर में गंदा पानी भरने लगा तो एक शख्स खुद ही गर्दन तक सीवर में उतर गया. पाइप से गंदगी हटाते उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग पूछ रहे हैं- जब जनता को खुद नाले साफ करने पड़ें, तो सिस्टम किस काम का?
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड में रहने वाले 47 वर्षीय मोहम्मद जमील ने 31 साल बाद फिर से दसवीं की परीक्षा दी. गादी बनाने का काम करने वाले जमील पहले इंग्लिश, मराठी और मैथेमेटिक्स में फेल हो गए थे. बेटों की पढ़ाई से प्रेरित होकर उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और आगे भी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के ब्रह्मा गांव में शराबबंदी को लेकर मतदान हुआ जिसमें महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस मतदान के परिणामस्वरूप गांव में स्थित वाइन बार का लाइसेंस बंद करने का निर्णय लिया गया. यह मतदान सोमवार को आयोजित हुआ और महिलाओं के भारी समर्थन के कारण यह फैसला लिया गया.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक कृषि अधिकारी को किसान को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. कृषि अधिकारी अपनी टीम के साथ सर्वे करने खेत में पहुंचे थे. इस दौरान एक किसान विभाग की टीम की शूटिंग कर रहा था और मुआवजे की मांग कर रहा था.