scorecardresearch
 

ठाणे रेलवे स्टेशन के पास मार्केट में भीषण आग, फायरमैन समेत दो की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisement
X
ठाणे की गामदेवी मार्केट में लगी आग. (Photo: representational image)
ठाणे की गामदेवी मार्केट में लगी आग. (Photo: representational image)

महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी (गावदेवी) मार्केट कॉम्प्लेक्स में अचानक भयानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक आसमान में धुएं और आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं. इस दर्दनाक हादसे में एक दमकलकर्मी (फायरमैन) और एक सुरक्षा गार्ड की जान चली गई हैं और दो अन्य फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 3.45 बजे मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी, जहां बड़ी संख्या में सब्जी, फल और कपड़ों की दुकानें मौजूद थीं. आग की भयानक रूप को देखते हुए फायर विभाग ने 'ब्रिगेड कॉल' घोषित किया, यानी ऐसी स्थिति में दमकल विभाग ने पूरे शहर से ज्यादा से ज्यादा संसाधन आग बुझाने के लिए जुटाए गए. थाणे भर से सभी उपलब्ध फायर इंजन और RDMC की टीम को मौके पर बुलाया गया.

एडिशनल कमिश्नर प्रशांत रोडे ने समाचार एजेंसी को बताया कि हादसे में एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की जान चली गई.
रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि दो अन्य फायर कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बाजार में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कपड़ों का भारी स्टॉक मौजूद था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई. इसी कारण दमकल कर्मियों को लपटों पर काबू पाने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग ने बाजार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. जलती दुकानों से उठती विशाल लपटों और घने काले धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement