मुंबई के मल्टीप्लेक्सों में मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम में दिखाने के मामले में के ट्वीट को लेकर भड़की ने गुरुवार को उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया. शिवसेना की ओर से भेजे गए वडा पाव और मुसल पाव के गिफ्ट के लिए शोभा डे ने ट्वीट कर शिवसेना को शुक्रिया कहा.
Thank you , Shiv Sena. Delicious!
— Shobhaa De (@DeShobhaa) अपने घर के बाहर होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर भी शोभा डे ने ट्वीट किया और मुंबई पुलिस की तारीफ की.
Have been warned there is a Shiv Sena Morcha heading for my home at 1 p.m.
— Shobhaa De (@DeShobhaa)
Well done, Mumbai Police. Thank you.
— Shobhaa De (@DeShobhaa)
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'शोभा डे को शाम तक वडा पाव और मुसल पाव खिलाएंगे.'
Hum unko (Shobhaa De) Vada Pav khilaayenge,vada pav ka taste hum unhe shaam tak de denge, aap dekhiye: Sanjay Raut
— ANI (@ANI_news)
Police barricades are up ! I am feeling perfectly calm and safe ! Thank you, Mumbai Police.
— Shobhaa De (@DeShobhaa)
दरअसल, देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सभी मल्टीप्लेक्स में शाम 6 से 9 बजे के शो में एक मराठी फिल्म दिखाने का आदेश दिया था. इसके बाद शोभा डे ने ट्विटर पर इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी.
Devendra 'Diktatwala' Fadnavis is at it again!!!From beef to movies. This is not the Maharashtra we all love! Nako!Nako! Yeh sab roko!
— Shobhaa De (@DeShobhaa) शोभा डे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को मल्टीप्लेक्स के लिए फरमान जारी करने से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी. क्या सरकार उन्हें सब्सिडी देने के लिए तैयार है? इसके अलावा शोभा डे ने यह भी लिखा कि उन्हें मराठी फिल्में पसंद हैं, पर उन्हें यह कब और कहां देखना है, यह उन्हें खुद तय करने दें.
I love Marathi movies. Let me decide when and where to watch them, Devendra Fadnavis. This is nothing but Dadagiri.
— Shobhaa De (@DeShobhaa) उन्होंने लिखा कि बस 'दादागीरी' है. उन्होंने और भी ऐसी बातें लिखीं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया. शोभा डे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी कर दिया गया.
आपको बता दें कि गुरुवार सुबह शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में शोभा डे के लिए विवादास्पद भाषा का प्रयोग किया था. इसमें लिखा था, 'शाबाश शोभा आंटी शाबाश. महाराष्ट्र में जन्म लेकर आप मराठी के प्रति बहुत अच्छी फर्ज अदायगी कर रही हो. शोभा आंटी का ट्विटर पर ट्यूं-ट्यूं करना महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है.' उद्धव ठाकरे की पार्टी ने लिखा गया है, 'मराठी की जड़ पर कुछ मराठी लोग ही काल बनकर आएं तो क्या किया जाए?