एअर इंडिया के कर्मचारी को सैंडल से पीटने और फिर इसकी खुद ही शेखी बघारने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ अब विमान यात्रा नहीं कर पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया ने उनकी पुणे वापसी का टिकट रद्द कर दिया है. वहीं फेडेरेशन ऑफ इंडियन एअरलाइंस (FIA) ने गायकवाड़ के विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
FIA में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर विमान कंपनियां सदस्य हैं. FIA से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संघ ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए गायकवाड़ के विमान में सफर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सूत्र ने बताया कि FIA की सदस्य कंपनियां अपने विमान पर गायकवाड़ को सवार होने नहीं देंगी.
हालांकि इस सबसे हुए हैं. गायकवाड़ को अपनी हरकत पर जरा भी मलाल नहीं और उन्होंने एक तरह से एअर इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि शाम को फिर उसी विमान से वापस जाएंगे, कोई उन्हें रोक कर तो दिखाए. सांसद की धमकी को देखते हुए एअरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शिवसेना सांसद को रोकने के लिए एअरपोर्ट के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.
कानूनी कार्रवाई की भी लटकी तलवार
इसके साथ ही गायकवाड़ पर कानूनी कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है. की तरफ से शिवसेना सांसद के खिलाफ दो FIR भी दर्ज कराई गई है. वहीं उनकी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी उनसे घटना पर जवाब तलब किया है. शिवसेना के सचिव अनिल देसाई ने कहा है कि अगर सांसद गायकवाड़ दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
गायकवाड़ को नो-फ्लायर लिस्ट में डालने की तैयारी
इस घटना के बाद एअर इंडिया एक 'नो-फ्लायर लिस्ट' भी बनाने की तैयारी में है. इस लिस्ट में ऐसे पैसेंजर को रखा जाएगा, जिनके उड़ान के दौरान दुर्व्यवहार का पुराना रिकॉर्ड रहा है. इस लिस्ट में गायकवाड़ का भी नाम है और कंपनी इस पर सीएमडी के साथ चर्चा कर रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जा सकता है.
बिजनेस क्लास की सीट चाहते थे सांसद
इस बीच खुद गायकवाड़ ने भी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मामले की शिकायत की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने सीट को लेकर एअर इंडिया के कर्मचारियों से बात की, तो वे उनके साथ बदतमीजी से पेश आए. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जब वह बात कर रहे थे, उनके से एक ने पीएम मोदी में मेरी शिकायत करने की बात कही. इसके बाद ही मैंने उसे मारा.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की उस्मानाबाद सीट से सांसद गायकवाड़ ने गुरुवार को सीट को लेकर हुई कहासुनी के बाद एअर इंडिया के कर्मचारी की सैंडल से पिटाई कर दी थी. इस घटना को लेकर गायकवाड़ ने खुद हेकड़ी दिखाते हुए कुबूल किया था कि उन्होंने एअर इंडिया कर्मचारी को 25 बार सैंडल से पीटा. उन्होंने कहा कि इस घटना का उन्हें जरा भी अफसोस नहीं है, और वह कर्मचारी से किसी भी हालत में माफी नहीं मांगेंगे.