scorecardresearch
 

कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, करने लगा घिनौनी डिमांड

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
शिकायत मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन. (Photo: Screengrab)
शिकायत मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक प्रोफेसर पर अपनी छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला कराड के उंब्रज इलाके में स्थित एक कॉलेज का है. आरोप है कि कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर ने बीते 12 मार्च को अपनी छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक मैसेज भेजे. आरोप यह भी है कि प्रोफेसर ने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव भी बनाया.

प्रोफेसर के इन मैसेजेस से छात्रा परेशान हो गई. उसने तुरंत यह बात अपने परिवार को बताई. परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए छात्रा के साथ उंब्रज पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: '... वरना तुम्हारी फोटो वायरल कर दूंगा' 9वीं की छात्रा से टीचर ने की भद्दी डिमांड, FIR दर्ज

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं या नहीं. साथ ही, छात्रा द्वारा दिए गए सबूतों और डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि शिक्षा संस्थानों में इस तरह की हरकतें बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: सकलेन मंसूर मुलाणी)
Live TV

Advertisement
Advertisement