scorecardresearch
 

'हम गरीब लोग, बच्ची को फंसाया जा रहा', नासिक TCS कांड में फंसी निदा की फैमिली ने कहीं ये बातें

नासिक के चर्चित TCS केस में आरोपी निदा खान की फैमिली ने कहा है कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है. हम गरीब लोग हैं, बच्ची परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए जॉब कर रही थी. ये भी सामने आया है कि निदा खान अपने पति के पास रहने मुंब्रा चली गई थी. फिर वापस नासिक आ गई थी.

Advertisement
X
मुंब्रा में पति के साथ रहने चली गई थी निदा. (File Photo: ITG)
मुंब्रा में पति के साथ रहने चली गई थी निदा. (File Photo: ITG)

नासिक के चर्चित TCS कांड में फंसी निदा खान के माता-पिता भी सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं, बेटी को निशाना बनाया जा रहा है. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने सिर्फ घर चलाने के लिए नौकरी की, लेकिन अब उसे एक बड़े नैरेटिव में फंसा दिया गया है. माता-पिता का आरोप है कि यह मामला सिर्फ आपराधिक जांच नहीं, बल्कि एक साजिश है. बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस और SIT की जांच जारी है.

इंडिया टुडे से बातचीत में निदा खान के पिता ने कहा- सब फेक है, ढोंगी बाबा को बचाने के लिए बच्ची को फंसाया जा रहा है. उनके इस बयान ने पूरे मामले को एक नया एंगल दे दिया है. परिवार का कहना है कि निदा पर लगाए गए धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप बेबुनियाद हैं. पिता, मां और चाचा- तीनों ने एक सुर में इन आरोपों को सिरे से खारिज किया. उनका दावा है कि जिस शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं, उससे निदा की कभी बात तक नहीं हुई. 

निदा के माता-पिता का कहना है कि वे एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं. उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं और हमारी बेटी सिर्फ परिवार की मदद के लिए नौकरी कर रही थी. परिवार ने यह भी बताया कि निदा इस समय प्रेग्नेंट है और इस पूरे विवाद की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है. माता-पिता का कहना है कि इस तरह के आरोपों ने न सिर्फ उनकी बेटी, बल्कि पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नासिक TCS कांड में खुलासा, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी दानिश शेख निकला दो बच्चों का पिता

इस मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है. नासिक के देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में केस दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच और SIT की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और मामले से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही हैं. जांच के दौरान सामने आया है कि निदा खान अपने पति के पास रहने चली गई थी. उसका पति मुंब्रा में कार्यरत है.

बीते 9 अप्रैल को कंपनी ने निदा को सस्पेंशन नोटिस जारी कर दिया. कंपनी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबित कर दिया और उसके सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिए.

टीसीएस में HR नहीं, प्रोसेस एसोसिएट थी निदा खान

TCS ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि निदा खान कंपनी में HR मैनेजर नहीं, बल्कि एक प्रोसेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थी और उसके पास कोई लीड करने वाली जिम्मेदारी नहीं थी. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि नासिक यूनिट को बंद किए जाने की खबरें गलत हैं. साथ ही, TCS ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है.

दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों के अनुसार, नासिक SIT की टीम लगातार निदा खान की तलाश में जुटी हुई थी. बताया जा रहा है कि वह मुंब्रा और भिवंडी इलाके में रह रही थी. पुलिस ने उसके पति से भी लंबी पूछताछ की है और उसके संपर्कों को खंगाला जा रहा है.

Advertisement

हालांकि, परिवार का दावा है कि निदा किसी भी तरह के अवैध या आपत्तिजनक काम में शामिल नहीं है. उनका कहना है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. हमारी बेटी ने कभी किसी को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और न ही किसी धर्म के खिलाफ कोई बयान दिया.

इस पूरे मामले को लेकर परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि इसे जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, ताकि किसी और बड़े मामले से ध्यान हटाया जा सके. वहीं, निदा के वकील का भी कहना है कि FIR में जबरन धर्मांतरण जैसी कोई स्पष्ट बात नहीं है. उनका कहना है कि निदा को मास्टरमाइंड के तौर पर पेश करना गलत है और अगर वह सामने आती है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement