scorecardresearch
 

नवी मुंबई के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

नवी मुंबई के दिघा इलाके में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

Advertisement
X
दीघा के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग. (Photo: ITG)
दीघा के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग. (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के दीघा इलाके में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि फर्नीचर कंपनी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का काम लगातार जारी है.

कंपनी में लकड़ी का सामान रखा हुआ था. इसी वजह से आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते लपटों ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. कंपनी का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. 

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

आग की गंभीरता को देखते हुए एक से ज्यादा दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. फायर डिपार्टमेंट की टीमें अलग-अलग तरफ से पानी की बौछार कर रही हैं, ताकि लपटों को नियंत्रित किया जा सके. फिलहाल सबसे बड़ा फोकस आग को फैलने से रोकना है. दमकल कर्मी लगातार मौके पर काम कर रहे हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा.

 

नुकसान की तस्वीर बाद में होगी साफ

Advertisement

फर्नीचर गोदाम में आग लगने से कितना सामान जला है, इसका पूरा आकलन नहीं हुआ है. कंपनी को हुए नुकसान की जानकारी भी आग बुझने के बाद सामने आएगी.

फिलहाल दीघा इलाके में फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौजूद हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement