scorecardresearch
 

नागपुर: वाहनों की तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली परेड, हाथ जोड़कर मंगवाई माफी

नागपुर के हिंगना इलाके में आतंक मचाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. इंदिरा माता नगर में वाहनों की तोड़फोड़ करने वाले कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसी क्षेत्र में उनकी परेड निकाली. पुलिस ने सरेआम इन बदमाशों से हाथ जोड़कर जनता से माफी मंगवाई.

Advertisement
X
पुलिस ने बदमाशों की निकाली परेड़. (symbolic photo)
पुलिस ने बदमाशों की निकाली परेड़. (symbolic photo)

नागपुर के हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा माता नगर (इंदिरा नगर) में कुछ दिन पहले बदमाशों द्वारा रात में आतंक मचाने के उद्देश्य से कई गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई थी. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह कुख्यात अपराधियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इन आरोपियों का जनता के मन से डर खत्म करने के लिए पुलिस ने रविवार को उसी इलाके में उनकी पैदल परेड निकाली.

दरअसल, 23 मार्च की रात को इंदिरा माता नगर इलाके में कुछ कुख्यात बदमाशों ने जानबूझकर आतंक फैलाने के मकसद से पार्क की हुई गाड़ियों की तोड़फोड़ की थी. उन्होंने कई वाहनों के शीशे तोड़े, बॉडी पर लात-घूंसे मारे और काफी नुकसान पहुंचाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था.

पुलिस ने बताया कि हिंगना थाना क्षेत्र के इंदिरा माता नगर में कुछ दिनों पहले बदमाशों ने आतंक मचाने के लिए गाड़ियों की तोड़फोड़ की थी. इस मामले में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह अपराधियों की पहचान की थी. ये सभी कुख्यात अपराधी थे जिन पर शहर के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, अवैध वसूली समेत गंभीर मामले दर्ज हैं.

पुलिस का कहना है कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों के मन में व्याप्त खौफ को दूर करना था. इसी रणनीति के तहत बदमाशों को उसी इलाके में सरेआम सड़क पर घुमाया गया, ताकि जनता का कानून पर भरोसा बढ़े और अपराधियों का मनोबल टूटे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement