महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस बार मॉनसून सीजन में समुद्र काफी उफान पर रहेगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि जून से सितंबर तक कुल 24 हाई टाइड 4.5 मीटर से ऊपर रहेंगे. इनमें से सबसे ऊंचा हाई टाइड 16 जुलाई को आएंगे, जब लहरें 4.89 मीटर तक पहुंच सकती हैं.
बीएमसी के मुताबिक, जून और जुलाई में 6-6 हाई टाइड, अगस्त में 5 और सितंबर में 7 हाई टाइड आने की संभावना है. पहले हाई टाइड का सिलसिला 14 जून से 19 जून तक चलेगा. इस दौरान समुद्र की लहरों की ऊंचाई 4.64 मीटर से 4.87 मीटर तक रह सकती है.
हाई टाइड क्यों है खतरनाक?
मॉनसून के समय ऊंची लहरें और तेज हवाएं समुद्र किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों और घूमने वालों के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं. बीएमसी ने साफ-साफ कहा है कि हाई टाइड के समय लोग समुद्र तट या बीच पर बिल्कुल न जाएं. लोगों से अपील की गई है कि वे समय-समय पर जारी होने वाली चेतावनियों और सलाह का सख्ती से पालन करें. मछली पकड़ने और नाव चलाने वाले लोग खास तौर पर सतर्क रहें.
मॉनसून का आगाज़, केरल के बाद महाराष्ट्र-MP समेत इन राज्यों में होगी एंट्री
BMC ने कहा कि शहर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. मॉनसून सीजन में हाई टाइड और भारी बारिश दोनों का खतरा ही बना रहता है, इसलिए सावधानी बरतना ही बचाव है.
महानगरपालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाई टाइड के समय समुद्र किनारे जाने से परहेज करें. समुद्र किनारे टहलने, सेल्फी लेने या मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि अचानक उठने वाली ऊंची लहरें जानलेवा हो सकती हैं.